{"_id":"66607c2099d632df0900dde3","slug":"up-weather-bundelkhand-and-west-will-not-get-respite-from-heat-light-rain-is-expected-in-purvanchal-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, पूर्वांचल में हल्की बारिश की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी को अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, पूर्वांचल में हल्की बारिश की उम्मीद
Thu, 06 Jun 2024 09:52 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 06 Jun 2024 09:52 AM IST
सार
UP weather: यूपी में अभी भी गर्मी का दौर चल रहा है। बुधवार को फतेहपुर में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। नौतपा के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झुलसाती लू से थोड़ी राहत तो मिली है मगर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर, आगरा, इटावा और बुंदेलखंड के कई इलाकों में कल और परसों भी गर्म हवा और लू चलने के आसार जताए हैं। बुधवार को प्रदेश में फतेहपुर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में 46 तो झांसी में अधिकतम 45.9 डिग्री रहा।
विज्ञापन
वहीं न्यूनतम तापमान की बात करे तो बुलंदशहर में प्रदेश में न्यूनतम 23 डिग्री रहा। इसके बाद नजीबाबाद और बाराबंकी में न्यूनतम 25 डिग्री रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आज और कल दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी व तराई इलाकों महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच आदि में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश की उम्मीद है। यहां हल्की आंधी भी चल सकती है।
विज्ञापन
इन इलाकों में है लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन