फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Transport Corporation decides to deploy only one inspection squad amid fuel crisis; details revealed

यूपी: तेल संकट के बीच परिवहन निगम का फैसला, अब जांच के लिए तैनात होगा सिर्फ एक स्क्वॉएड; जानिए डिटेल

Sun, 17 May 2026 08:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 17 May 2026 08:28 PM IST
सार

UP Transport Corporation: यूपी परिवहन निगम ने तेल संकट के बीच खर्च कम करने के लिए बसों की जांच के लिए सिर्फ एक स्क्वॉएड व प्रत्येक प्रवर्तन दल में एक ही चालक को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
UP: Transport Corporation decides to deploy only one inspection squad amid fuel crisis; details revealed
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रोडवेज ने ईंधन खर्च को कम करने और प्रवर्तन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की पहल की है। प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने प्रत्येक परिक्षेत्र में बसों की जांच के लिए सिर्फ एक स्क्वॉएड व प्रत्येक प्रवर्तन दल में एक ही चालक को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्रवर्तन कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने बगैर बॅाडी वॉर्न कैमरे के कोई भी निरीक्षण नहीं करने की हिदायत दी है। नई व्यवस्था एक माह की परीक्षण अवधि के लिए लागू की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों व सेवा प्रबंधकों को रविवार को जारी निर्देश के मुताबिक अब प्रवर्तन दलों में कार्यरत अतिरिक्त कार्मिक अपने मूल पद के अनुरूप कार्य करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक यह सुनिश्चित करेंगे कि हटाए गए कार्मिकों से उनके मूल पद के अनुसार कार्य लिया जाए। यातायात अधीक्षक और निरीक्षकों को भी कार्यालय कार्य सौंपा जाएगा और यातायात अधीक्षक स्टेशन संबंधी कार्य देखेंगे। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक क्षेत्रीय प्रबंधक के अधीन भी सिर्फ एक प्रवर्तन दल संचालित होगा जिसमें उत्कृष्ट कार्य और अनुशासन वाले कार्मिक ही तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यवेक्षण और जवाबदेही तय
प्रबंध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को खुद प्रवर्तन कार्यों का संचालन और पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निगम के नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रों की विशेष निगरानी करेंगे और जरूरत पर औचक निरीक्षण भी करेंगे। परीक्षण अवधि के दौरान क्षेत्रीय नोडल अधिकारी प्रवर्तन वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। यह सुनिश्चित करना क्षेत्रीय प्रबंधक की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने चालकों-परिचालकों से बिना चेकिंग व्यवस्था के भी बेहतर राजस्व अर्जित करने की अपेक्षा की है। उन्होंने शासन स्तर से भी न्यूनतम वाहन उपयोग और स्वानुशासन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed