फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP transport corporation catches many illegal buses running without permit

यूपी: 1001 बसों की चेकिंग में 398 मिलीं अवैध, कटे चालान, बिना परमिट के ढोती थी सवारियां

Sat, 14 Dec 2019 12:03 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 14 Dec 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
UP transport corporation catches many illegal buses running without permit
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम व संभागीय परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर बिना परमिट व बीमा के सवारियां ढो रहीं 117 अवैध बसों को जब्त किया। अभियान में कुल 1001 बसों की जांच हुई, जिसमें 398 बसें अवैध निकलीं। इनका चालान काटा गया।

विज्ञापन


दरअसल, अवैध रूप से चल रहीं बसों से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ती है। साथ ही रोडवेज को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसी बसों के खिलाफ शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान परिवहन निगम व संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चलाया।
विज्ञापन


इसमें सूबे के 20 जिलों के अफसरों ने हिस्सा लिया और कुल 1001 बसों की जांच की। इसमें 117 बसें ऐसी थीं, जो बिना परमिट और बीमा के सवारियां ढोती पकड़ी गईं। इस स्थिति में किसी प्रकार के बस हादसे में सवारियों को कोई मुआवजा नहीं मिलता। एमडी डॉ. राजशेखर के निर्देश पर बसों को थानों में बंद करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान 398 वाहनों के चालान काटे गए। सर्वाधिक बसें नोएडा, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद क्षेत्र से पकड़ी गईं। बता दें कि बगैर परमिट अवैध बसों से रोडवेज को प्रतिदिन दो करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिल्ली, बिहार और राजस्थान की डग्गामार बसें भी उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed