फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three crore workers will get maintenance allowance, those who get Kisan Samman Nidhi will not get it, mandate issued

यूपी : तीन करोड़ श्रमिकों को मिलेगा भरण पोषण भत्ता, किसान सम्मान निधि पाने वालों को नहीं मिलेगा, शासनादेश जारी

Mon, 20 Dec 2021 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Dec 2021 09:39 PM IST
सार

सरकार ने दिसंबर से मार्च यानी कुल चार महीने तक श्रमिकों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह भरण पोषण भत्ता देने का निर्णय लिया है। एक-एक हजार रुपये की दो किस्तों के जरिए यह राशि श्रमिकों को दी जाएगी।

विज्ञापन
UP: Three crore workers will get maintenance allowance, those who get Kisan Samman Nidhi will not get it, mandate issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्दनेजर यूपी में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पांच सौ रुपये भरण पोषण भत्ता दिया जाएगा। इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश में अभी तक तीन करोड़ कामगार पंजीकृत हैं जिन्हें इस भत्ते का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


श्रमिकों को भरण पोषण देने संबंधी शासनादेश अपर मुख्य सचिव श्रम विभाग सुरेश चंद्रा द्वारा जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों से श्रमिकों के सामने आजीविका का संकट बना हुआ है। इधर, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी खड़ी हो गई है। ऐसे में सरकार ने दिसंबर से मार्च यानी कुल चार महीने तक श्रमिकों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह भरण पोषण भत्ता देने का निर्णय लिया है। एक-एक हजार रुपये की दो किस्तों के जरिए यह राशि श्रमिकों को दी जाएगी। शर्त यह भी लगाई गई कि जिन श्रमिकों को किसान सम्मान निधि या अन्य इस तरह की किसी भी अन्य योजना का लाभ मिल रहा है, उन्हें यह भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


विदित हो कि असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को यह भत्ते देने का सरकार ने फैसला लिया है। पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के जहां लगभग ढाई करोड़ श्रमिक पंजीकृत हैं तो लगभग साठ लाख श्रमिक ऐसे हैं जिनका पंजीकरण, उप्र सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड आदि में पंजीकरण है। ऐसे में फिलहाल तीन करोड़ से ज्यादा श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि सरकार ने कहा है कि 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को इसका लाभ दिया जाएगा। शासनादेश में कहा गया है कि इस भुगतान को लेकर सभी प्रक्रियाएं संबंधित अधिकारी पूरी कर लें। यह भुगतान डीबीटी के माध्यम से ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed