{"_id":"685f6d6f38648cd2b40bb08c","slug":"up-teachers-transferred-in-the-state-360-transfers-done-online-doubts-remain-on-offline-teachers-union-ang-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में शिक्षकों के तबादले, ऑनलाइन हुए 360 ट्रांसफर, ऑफलाइन पर बना हुआ है संशय; शिक्षक संघ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में शिक्षकों के तबादले, ऑनलाइन हुए 360 ट्रांसफर, ऑफलाइन पर बना हुआ है संशय; शिक्षक संघ नाराज
Sat, 28 Jun 2025 10:05 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:05 AM IST
सार
Teacher transfer in UP: यूपी के माध्यमिक एडेड विद्यालयों में लंबी कवायद के बीच 360 ऑनलाइन ट्रांसफरों की सूची जारी कर दी गई है। हालांकि शिक्षक संघ ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
यूपी में शिक्षक ट्रांसफर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में लंबी कवायद के बाद शुक्रवार को ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें 466 आवेदनों में से सिर्फ 360 शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का तबादला हुआ है। वहीं पूर्व में हुए ऑफलाइन तबादलों पर अब भी संशय बरकरार है। इससे शिक्षक संघों में नाराजगी है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तबादले से जुड़ी जानकारी secaidedtransfer.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है। तबादले पाने वाले शिक्षकों को नियमानुसार कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने के लिए सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक संघ ऑफलाइन तबादले के लिए करेंगे घेराव
वहीं दूसरी तरफ एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तबादले के लिए पूर्व की भांति काफी संख्या में ऑफलाइन आवेदन भी हुए थे। विभाग ने पूर्व में यह कहा भी था कि अब तक हुए ऑफलाइन आवेदनों का निस्तारण इस साल भी ऑफलाइन किया जाएगा। किंतु इस पर संशय बरकरार है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी करने वाले शिक्षकों का तबादला आदेश न जारी होने पर 30 जून को लखनऊ निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन की बात कही है।
विज्ञापन