फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Subsidies boost electric vehicle sales

UP: सब्सिडी से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को मिली रफ्तार, लखनऊ सबसे आगे, मिले सर्वाधिक 12520 आवेदन

Thu, 09 Jul 2026 09:28 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 09 Jul 2026 09:28 AM IST
सार

लखनऊ में सब्सिडी के लिए ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ में सर्वाधिक 12520 आवेदन मिले हैं। वहीं, प्रदेश मे शीर्ष आवेदकों में आगरा नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी भी शामिल है।

विज्ञापन
UP: Subsidies boost electric vehicle sales
- फोटो : ev.tatamotors

विस्तार

उत्तर प्रदेश भर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण और मोबिलिटी प्रोत्साहन नीति-2022 का असर दिखाई दे रहा है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ईवी क्रय सब्सिडी योजना के तहत ईवी की बिक्री लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


योजना का लाभ लेने के लिए लखनऊ ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ में सर्वाधिक 12,520 आवेदन मिले हैं। इसके बाद आगरा में 10,752, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 6,088, गाजियाबाद में 5,556, वाराणसी में 4,059, कानपुर नगर में 3,895, लखनऊ महानगर एआरटीओ में 3,839, सहारनपुर में 3,768, गोरखपुर में 3,204 और प्रयागराज में 3,110 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिश्तेदार इस तरह करते थे दान की रकम को सफेद, इन 30 संदिग्ध बैंक खातों को किया गया फ्रीज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: मिश्रा-पांडेय ने पूछताछ में उगले कई राज, बताया हेराफेरी का तरीका; आज बड़ी बरामदगी संभव


परिवहन विभाग के मुताबिक छोटे जिलों में भी ईवी के प्रति लोगों में रुझान बढ़ रहा है। मऊ में ईवी क्रय सब्सिडी योजना के तहत 817, गाजीपुर में 750, कुशीनगर में 547, उन्नाव में 387, संतकबीरनगर में 101, महाराजगंज में 170 व सिद्धार्थनगर में 74 आवेदन मिले हैं।

राज्य सरकार 5 हजार से लेकर 20 लाख रुपये तक दे रही सब्सिडी
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 5 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा रोड टैक्स व पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट है। स्मार्ट कार्ड आरसी और एचएसआरपी नंबर प्लेट शुल्क में भी राहत मिलने से दोपहिया ईवी खरीदने पर कुल करीब 18 हजार रुपये तक की बचत हो रही है। वहीं, योजना के तहत गैर सरकारी ई बसों पर 20 लाख रुपये तक और चार पहिया वाहनों पर एक लाख रुपये तक छूट दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल व डीजल वाहनों की तुलना में ईवी की प्रति किलोमीटर परिचालन लागत कम होने से रोजाना यात्रा करने वालों को हर वर्ष हजारों रुपये की बचत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed