{"_id":"698f374a94ace1cb570b1907","slug":"up-strong-sunshine-will-change-the-weather-in-the-state-with-winds-and-rain-expected-in-several-districts-w-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज धूप की वजह से प्रदेश में बदलेगा मौसम, हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश के आसार; चेतावनी हुई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज धूप की वजह से प्रदेश में बदलेगा मौसम, हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश के आसार; चेतावनी हुई जारी
Fri, 13 Feb 2026 08:08 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:08 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में बीते कुछ दिनों से दिन की धूप तेज हो रही है। दोपहर में मौसम मार्च जैसा प्रतीत हो रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से यू-टर्न की चेतावदी दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के मौसम में होगा बदलाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे गर्म दिनों की ओर लौट रहा है। इसी वजह से दिन के तापमान में हर दिन आंशिक वृद्धि हो रही है। यह वृद्धि अभी बदस्तूर जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अगले हफ्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते 17 और 18 फरवरी को छिटपुट बारिश और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि दर्ज होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। धीरे-धीरे तापमान के बढ़ने का क्रम जारी रहेगा, अचानक मौसम में किसी तरह के परिवर्तन की आशंका नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बांदा में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। उरई में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और प्रयागराज में 29 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन