{"_id":"69ef85814485d864bd026142","slug":"up-strict-action-against-pressure-horns-and-horns-in-the-state-11-000-challans-issued-in-just-15-days-modi-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेशर हॉर्न और हूटर को लेकर सख्ती, सिर्फ 15 दिन में हुए 11 हजार चालान; मॉडिफाइड साइलेंसर भी बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेशर हॉर्न और हूटर को लेकर सख्ती, सिर्फ 15 दिन में हुए 11 हजार चालान; मॉडिफाइड साइलेंसर भी बैन
Mon, 27 Apr 2026 09:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:19 PM IST
सार
Pressure horns: गाड़ियों में प्रेशर हॉर्न और हूटर को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सख्ती की गई है। सिर्फ 15 दिन में 11 हजार चालना किए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी में हॉर्न बजाने पर होगी जेल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमजन को परेशान करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अवैध हूटर के खिलाफ अभियान चला। इस दौरान करीब 11 हजार वाहनों के चालान हुए हैं। यह संख्या दर्शाती है कि लोग अभी भी इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण की बड़ी वजह बने इन उपकरणों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात निदेशालय ने अभियान चलाया। इसके नतीजे देखकर अधिकारी भी हैरान हैं। यह अभियान 3 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच चला था। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले 4151 वाहनों का चालान किया गया। प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल करने वाले 6039 वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। अवैध हूटर का उपयोग करने वाले 846 वाहनों के चालान किए गए। इस अवधि में कुल 2,13,700 वाहनों की चेकिंग की गई। इनसे कुल 3.97 करोड़ रुपये शमन शुल्क भी वसूला गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने अब ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एसओपी जारी की है।
विज्ञापन
अभियान के तहत 18 और 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा चालान हुए। इन दो दिनों में 1,17,354 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 2095 वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए। 3218 वाहनों में प्रेशर हॉर्न और 446 में अवैध हूटर लगे मिले।
विज्ञापन
शमन शुल्क भी वसूला (रुपये में)
मॉडिफाइड साइलेंसर - 1,33,39,600
प्रेशर हॉर्न - 2,42,56,450
हूटर - 21,37,600
प्रेशर हॉर्न - 2,42,56,450
हूटर - 21,37,600