{"_id":"61507ebc8ebc3e2be51cb410","slug":"up-state-got-812-new-ambulances-trauma-patients-will-get-relief-2200-ambulances-are-running-in-the-state-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश को मिली 812 नई एंबुलेंस, ट्रामा के मरीजों को मिलेगी राहत, प्रदेश में अभी चल रही हैं 2200 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश को मिली 812 नई एंबुलेंस, ट्रामा के मरीजों को मिलेगी राहत, प्रदेश में अभी चल रही हैं 2200 एंबुलेंस
Sun, 26 Sep 2021 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:37 PM IST
सार
इसके लिए एक अरब 30 करोड़ 12 हजार रुपया खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 108 एंबुलेंस बेड़े में 812 नई एंबुलेंस शामिल होंगी। नई एंबुलेंस के आने से दुर्घटना के बाद एंबुलेंस के पहुंचने के वक्त को कम करने की तैयारी है। प्रदेश में अभी 108 एंबुलेंस के बेडे़ में करीब 2200 वाहन हैं। दुर्घटना होने पर एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने का वक्त 15 मिनट निर्धारित किया गया है। अब इस बेडे़ में 812 नई एंबुलेंस शामिल की जा रही है। इसके लिए एक अरब 30 करोड़ 12 हजार रुपया खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में शासन सचिव अपर्णा यू ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र भेजा है। इसमें निर्देश दिया गया कि नई एंबुलेंस की खरीद होने के बाद धीरे-धीरे पुरानी और लाइफ ओवर हो चुकी एंबुलेंस को हटा दिया जाए। फिलहाल नई एंबुलेंस मिलने के बाद रिस्पॉस टाइम (मौके पर पहुंचने का समय) भी घटाने की कवायद की जाएगी। इसे 15 मिनट से घटाकर 10 मिनट पर लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जीवीके चलाती है 108
प्रदेश में 108 एंबुलेंस और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का संचालन जीवीके ईएमआरआई कर रही थी। लेकिन छह माह पहले एएलएस के संचालन की जिम्मेदारी जिकित्सा हेल्थ केयर को दी गई है। जबकि साधारण एंबुलेंस को जीवीके चला रही है।
विज्ञापन