फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP state employees to get bonus equal to central employees.

राज्य कर्मचारियों को केंद्र के बराबर बोनस देगी यूपी सरकार

Sat, 15 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
UP state employees to get bonus equal to central employees.
demo pic

प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए केंद्र की तरह 3500 रुपये की जगह 7000 रुपये बोनस मिल सकता है। शासन का वित्त महकमा केंद्र के आदेश का अध्ययन कर रहा है। इस पर जल्द निर्णय की संभावना है।

विज्ञापन


वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने बोनस की अधिकतम सीमा 3500 से बढ़ाकर 7000 रुपये कर दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से गत तीन अक्तूबर को जारी आदेश में कहा गया है कि उसका आदेश संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन के उन कर्मचारियों पर भी लागू माना जाएगा जो बोनस के संबंध में केंद्र सरकार की पद्धति का अनुसरण करते हैं तथा जो किसी अन्य बोनस या अनुग्रह स्कीम में नहीं आते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार महंगाई भत्ता (डीए) व बोनस के मामले में केंद्र की रीति का ही पालन करती आई है। 2014-15 के लिए केंद्र के बराबर 3500 रुपये के आधार पर ही बोनस का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में 2015-16 से बोनस की बढ़ी राशि देने पर विचार हो रहा है। बोनस दीपावली के पहले दिया जाता रहा है, लिहाजा इस पर अगले सप्ताह निर्णय हो सकता है।

...तो 6908 रुपये बनेगा बोनस

UP state employees to get bonus equal to central employees.
demo pic

बोनस एक महीने के लिए दिया जाता है लेकिन इसकी गणना 30 दिन मानकर की जाती है। अधिकतम 7000 रुपये बोनस मंजूर किए जाने पर30 दिन का बोनस 6908 रुपये रहने की संभावना है।

प्रदेश सरकार आधा बोनस नकद देती है और आधे का भुगतान जीपीएफ में करती है। ऐसा हुआ तो 3454 रुपये नकद मिल सकता है।

सचिवालय संघ ने मांगा बढ़ा बोनस
सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से केंद्र के कर्मचारियों की तरह राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी 7000 रुपये बोनस का भुगतान कराने की मांग की है।

अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र व सचिव ओंकारनाथ तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार को भी बढ़े बोनस का भुगतान जल्द करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed