{"_id":"69849ee523d2127ecd0005a2","slug":"up-state-budget-could-be-worth-nine-lakh-crore-rupees-with-the-highest-allocations-in-these-sectors-to-be-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौ लाख करोड़ का हो सकता है प्रदेश का बजट, इन सेक्टरों में होगा सबसे ज्यादा आवंटन; 11 फरवरी को होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नौ लाख करोड़ का हो सकता है प्रदेश का बजट, इन सेक्टरों में होगा सबसे ज्यादा आवंटन; 11 फरवरी को होगा पेश
Thu, 05 Feb 2026 07:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:29 PM IST
सार
UP government budget: प्रदेश सरकार आगामी 11 फरवरी को लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है। इस बजट का मुख्य ध्यान प्रदेश के विकास, सड़क, पुल, शहरों के बुनियादी ढांचे और आम नागरिकों की सुविधाओं पर रहेगा।
विज्ञापन
11 फरवरी को पेश होगा प्रदेश का बजट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश सरकार की ओर से 11 फरवरी को पेश होने वाले बजट का आकार इस बार करीब 9 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। सरकार का मुख्य ध्यान प्रदेश के विकास और आम लोगों की सुविधाओं पर रहेगा। खासतौर पर सड़क, पुल, शहरों के विकास और बुनियादी ढांचे पर बड़ा खर्च किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष में यूपी का बजट करीब 8.08 लाख करोड़ रुपये था, जो उससे पहले के साल से 9.8 प्रतिशत ज्यादा था। अब आने वाला बजट इससे भी बड़ा होगा और इसमें जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार युवाओं के रोजगार, किसानों की मदद और गरीब व जरूरतमंद वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए अच्छी खासी रकम रख सकती है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, खाद्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को और मजबूत करने की तैयारी है, ताकि हर नागरिक तक इनका लाभ सही तरीके से पहुंच सके। बजट में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
इन सेक्टरों में हो सकता है सबसे ज्यादा आवंटन
अनुमान है कि कुल बजट का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर, 15 प्रतिशत शिक्षा, 12 प्रतिशत कृषि, 8 प्रतिशत स्वास्थ्य और 5 प्रतिशत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य विकास के साथ-साथ वित्तीय संतुलन बनाए रखना भी है।