{"_id":"6787e6b668543a20d502513f","slug":"up-speculations-intensify-about-mayawati-s-second-nephew-ishaan-entering-politics-has-returned-after-studyin-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायावती के दूसरे भतीजे ईशान के सियासत में आने की अटकलें तेज, लंदन से पढ़ाई करके आए हैं वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायावती के दूसरे भतीजे ईशान के सियासत में आने की अटकलें तेज, लंदन से पढ़ाई करके आए हैं वापस
Wed, 15 Jan 2025 10:17 PM IST
रोहित मिश्र
अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:17 PM IST
सार
Ishaan Anand will enter politics: मायावती के भतीजे आकाश आंनद सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। अपने उनके दूसरे भतीजे ईशान आनंद के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
आकाश के बगल में खड़े ईशान आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर उनके दूसरे भतीजे ईशान आनंद भी मौजूद रहे। इसके बाद आकाश आनंद की तरह उनकी भी सियासत में आने की अटकलें शुरू हो गई हैं। ईशान मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं। वह बीते दिनों लंदन से कानून की पढ़ाई करके लेकर लौटे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, ईशान अपने बड़े भाई और बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के साथ मायावती का जन्मदिन मनाने लखनऊ आए थे। पहले किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया लेकिन जब मायावती ने उनको अपने पास बुलाया तो मौजूद लोग अचरज में पड़ गए। ईशान का परिचय देकर बताया कि वह बीते दिनों लंदन से लौटे हैं और अपने पिता का कारोबार संभालने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो अपने जन्मदिन के बाद दिल्ली चली जाती हैं, जहां पूरा परिवार जुटता है। इस बार उनके दिल्ली नहीं जाने की वजह से आकाश और ईशान लखनऊ आए थे। उनके सियासत में आने की अटकलों की वजह यह भी है कि इसी तरह आकाश आनंद की भी कई मौकों पर मायावती के साथ मौजूदगी के बाद उनका राजनीति में प्रवेश कराया गया था।
विज्ञापन