{"_id":"695fce33cef9c4b82c097e5c","slug":"up-smuggler-arrested-with-heroin-worth-four-crore-rupees-the-drugs-were-meant-for-supply-at-parties-in-kanpu-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चार करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कानपुर में पार्टियों में होनी थी सप्लाई; सीबीएन ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कानपुर में पार्टियों में होनी थी सप्लाई; सीबीएन ने पकड़ा
Thu, 08 Jan 2026 09:03 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:03 PM IST
सार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक तस्कर को 660 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कानपुर में पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने जा रहा था। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। नेटवर्क और मास्टरमाइंड की जांच जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने बृहस्पतिवार को मोहनलालगंज इलाके से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 660 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। आरोपी कानपुर में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा था। वहां से पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
सीबीएन के मुताबिक जानकारी मिली थी कि बड़े पैमाने पर ड्रग्स की सप्लाई कानपुर में की जा रही है। सप्लाई करने वाला तस्कर लखनऊ होकर गुजरता है। सर्विलांस की मदद से तस्कर को टीम ने ट्रेस किया। उसकी कार की तलाशी ली तो उसमें हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ।
विज्ञापन
टीम ने कार भी जब्त कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स की सप्लाई कानपुर में होने वाली बड़ी पार्टियों व कुछ संस्थानों में की जाती है। तमाम ऐसे लोग भी ड्रग्स ले रहे हैं जो नशीली दवाओं के आदी हैं। नेटवर्क कहां से चल रहा है और मास्टरमाइंड कौन है, इस पहलू पर सीबीएन तफ्तीश कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन