फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sleeper Cell Formed on Social Media for Terror Attack; Two Terrorists Arrested, Pakistani Connection Unear

UP: आतंकी हमले के लिए सोशल मीडिया पर स्लीपर सेल बनाया, दो आतंकी गिरफ्तार; पाकिस्तानी कनेक्शन मिला

Thu, 23 Apr 2026 10:56 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 23 Apr 2026 10:56 PM IST
सार

नोएडा से दो युवकों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है, जिन पर सोशल मीडिया के जरिए स्लीपर सेल बनाने और आतंकी साजिश रचने का आरोप है। दोनों विदेशी हैंडलरों और पाकिस्तानी गैंगस्टरों के संपर्क में बताए गए। हथियार, धमकी और रेकी से जुड़े गंभीर खुलासे जांच में सामने आए हैं।

विज्ञापन
UP: Sleeper Cell Formed on Social Media for Terror Attack; Two Terrorists Arrested, Pakistani Connection Unear
दोनों आंतकी अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोशल मीडिया के जरिए आतंकी गतिविधियां अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल बनाने वाले दो युवकों को यूपी एटीएस ने बृहस्पतिवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।  एटीएस के मुताबिक, बागपत का तुषार चौहान सोशल मीडिया पर हिजबुल्ला बनकर बड़ी आतंकी घटना अंजाम देने की योजना बना रहा था।

विज्ञापन


दिल्ली का समीर खान भी इस साजिश में शामिल था। दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट के सीधे संपर्क में थे। इसके पुख्ता सुराग मिलने पर एटीएस ने दोनों को पिस्टल और कारतूस के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थी कि कुछ युवक सोशल मीडिया का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता को नष्ट करने के उद्देश्य से कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुछ ऐसे पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में हैं, जो आईएसआई के इशारे पर भारत की आंतरिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाना चाहते हैं। इसमें कुछ पाकिस्तानी यूट्यूबर्स भी शामिल हैं। सभी भारत के युवाओं को गैर मुस्लिमों पर हमले करने के लिए उकसा रहे हैं। 


पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट कट्टरपंथी पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर भारतीय युवाओं को निशाना बनाकर रेडिकलाइज कर रहे हैं। उन्हें पैसों का लालच देकर भारत की आंतरिक शांति व सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश रचने के लिए संवेदनशील स्थलों की रेकी करा रहे हैं। बागपत का तुषार चौहान और दिल्ली का समीर खान दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के सीधे संपर्क में हैं और कोई बड़ी विध्वंसक घटना अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed