फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Second-phase selection results for ITI released; admissions to take place from September 12 to 17; check t

यूपी: आईटीआई में द्वितीय चरण का चयन परिणाम जारी, 12 से 17 सितंबर तक होंगे प्रवेश; जानिए नए अपडेट

Fri, 11 Sep 2026 06:14 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 11 Sep 2026 06:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी आईटीआई में द्वितीय चरण के चयन परिणाम जारी कर दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश 12 से 17 सितंबर तक होंगे। अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र, मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र और फोटो लेकर संस्थान पहुंचना होगा। प्रवेश के दौरान उन्हें अपनी स्थिति के अनुसार ‘फ्रीज’ या ‘फ्लोट’ विकल्प चुनना होगा।

विज्ञापन
UP: Second-phase selection results for ITI released; admissions to take place from September 12 to 17; check t
UP ITI Result 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) ने प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वितीय चरण के चयन परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रथम चरण के आवंटन के बाद उच्चीकरण का चयन परिणाम भी घोषित किया गया है। चयन परिणाम अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की वेबसाइट www.upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

 

12 से 17 सितंबर तक प्रवेश

अधिशासी निदेशक एससीवीटी अभिषेक सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण में प्रवेश की प्रक्रिया 12 से 17 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयन होने पर बुलावा पत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा।

चयनित अभ्यर्थियों को आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी सूचना दी जा रही है। जिनका चयन नहीं हुआ है, उनकी रैंक संबंधी जानकारी वेबसाइट पर प्रदर्शित होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मूल प्रमाणपत्र और फोटो लेकर पहुंचना होगा

चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की प्रतियां और उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित चयनित संस्थान के प्रधानाचार्य से निर्धारित अंतिम तिथि तक संपर्क करना होगा। संस्थान में उपलब्ध चयन सूची से अपने चयन का मिलान कराने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

‘फ्रीज’ या ‘फ्लोट’ विकल्प चुनना होगा

प्रवेश के दौरान राजकीय और निजी आईटीआई में अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र में दिए विवरण के अनुसार अपडेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अपनी स्थिति के अनुसार उन्हें ‘FREEZE’ (स्थिर) अथवा ‘FLOAT’ (विस्थापित) में से किसी एक विकल्प का चयन कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed