फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   FIR registered against five individuals including former district president of Bhim Army in Bahraich

बहराइच: बाइक रोककर पीटा और फिर पानी में डुबोने का आरोप; भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर एफआईआर

Fri, 11 Sep 2026 07:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

बहराइच में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर युवक की बाइक रोककर उसे पीटने और फिर पानी में डुबोने का आरोप है। आगे पढ़ें पूरी खबर...  

विज्ञापन
FIR registered against five individuals including former district president of Bhim Army in Bahraich
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में खुटेहना निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके 21 वर्षीय बेटे की पिटाई करने के बाद उसे पानी में डुबोकर मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन


खुटेहना चौराहा निवासी पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा दीपक राव बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बाइक से खुटेहना-गिलौला मार्ग स्थित अपनी दुकान जा रहा था। आरोप है कि गोबार मंदिर के पास भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष इमलियागंज निवासी राम सुरेश पासवान, खोरिया सफीक निवासी बृजेश पासवान और उनके कुछ साथियों ने दीपक की बाइक रोक ली।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने दीपक को पीटकर उसे पानी में डुबोकर जान से मारने का प्रयास किया। इससे दीपक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग गए। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सुरेश पासवान समेत आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed