फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Schools and colleges across the state declared a holiday today, with orders issued to BSAs and district sc

यूपी: पूरे प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में आज अवकाश घोषित, बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी

Sat, 27 Dec 2025 08:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Dec 2025 08:41 AM IST
सार

Holiday on December; 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहेगा। शासन के द्वारा सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और बीएसएस को इससे सूचित करा दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Schools and colleges across the state declared a holiday today, with orders issued to BSAs and district sc
शासन के द्वारा जारी किया गया है यह अवकाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर शनिवार को राजधानी के सभी बेसिक और माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षण ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से घोषित अवकाशों की सूची में 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर छुट्टी शामिल की गई है। इस आधार पर सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन

एडेड महाविद्यालयों के 115 शिक्षकों को मिला एकल तबादला

उच्च शिक्षा विभाग ने लंबे समय से इंतजार कर रहे अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों के शिक्षकों को एकल तबादले का लाभ दिया है। इसके तहत 115 शिक्षकों को तबादले का लाभ मिला है। इसमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एकल तबादले की अनुमति दोनों महाविद्यालयों के प्रबंध तंत्र की अनापत्ति के आधार पर दी गई है। इससे संबंधित पूरा उत्तरदायित्व संबंधित प्रबंध तंत्र का होगा। इस संबंध में कोई भी सूचना गलत पाए जाने पर एकल तबादले का आदेश स्वत: निरस्त माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed