फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rs 2.61 crore recovered from railway officer's house

यूपी: रेलवे अफसर के यहां से बरामद हुए 2.61 करोड़, सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए मंगलवार को था दबोचा

Wed, 13 Sep 2023 09:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 Sep 2023 09:49 PM IST
सार

सीबीआई ने जोशी को बुधवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अनिरुद्ध मिश्रा की कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
UP: Rs 2.61 crore recovered from railway officer's house
CBI raids demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोंत्तर रेलवे, गोरखपुर में तैनात प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (प्रिंसिपल चीफ मैटीरियल मैनेजर) केसी जोशी के आवास से सीबीआई की टीम ने लगभग 2.61 करोड़ रुपये नकद तथा विभिन्न संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीबीआई ने जोशी को बुधवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अनिरुद्ध मिश्रा की कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद सीबीआई की ओर से आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड पर दिए जाने की अर्जी दी गई। इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुधवार की शाम 4 बजे से 15 सितंबर की दोपहर 3 बजे तक के लिए रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


केसी जोशी को सीबीआई ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ जेम पोर्टल के जरिए रेलवे का टेंडर हासिल करने वाली फर्म के मालिक ने सात लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और जोशी को 3 रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed