फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Roadways' Janrath bus overturns, 18 passengers injured, one's leg broken

यूपी: रोडवेज की जनरथ बस पलटी, 18 यात्री जख्मी, एक का पैर टूटा, चालक भागा, मोबाइल किया बंद

Fri, 22 Dec 2023 10:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Dec 2023 10:15 PM IST
सार

अवध डिपो की बस (यूपी 33 एटी 5839) शुक्रवार सुबह 31 सवारियों को लेकर हरदोई के लिए रवाना हुई थी। साढ़े नौ बजे रहीमाबाद में चांदपुर के पास अचानक बस पलट गई। 

विज्ञापन
UP: Roadways' Janrath bus overturns, 18 passengers injured, one's leg broken
जनरथ बस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Samvad

विस्तार

 अवध डिपो की जनरथ बस शुक्रवार सुबह हरदोई जाते समय रहीमाबाद इलाके में एक बाइक सवार को बचाने के दौरान पलट गई। बस में 31 यात्री सवार थे। इनमें से 18 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। एक यात्री का पैर टूट गया है।

विज्ञापन

अवध डिपो की बस (यूपी 33 एटी 5839) शुक्रवार सुबह 31 सवारियों को लेकर हरदोई के लिए रवाना हुई थी। साढ़े नौ बजे रहीमाबाद में चांदपुर के पास अचानक बस पलट गई। अवध डिपो के एआरएम सत्यनारायण चौधरी ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने बाएं तरफ बस को मोड़ा तो सड़क चौड़ीकरण के लिए पड़ी मिट्टी से बस फिसलकर पलट गई।
विज्ञापन


एआरएम ने बताया कि सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं, बस में सवार रजनीश अंबेडकर के मुताबिक रिजवान नामक यात्री का पैर टूट गया है। इसके अलावा सरोजनी, कुलदीप, अनवर अली, गुलाब चंद, सुदामा, रोहन, जगलाल समेत 18 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक भागा, बंद किया मोबाइल
एआरएम ने बताया कि बस में चालक पंकज कुमार प्रथम और कंडक्टर श्यामसुंदर था। कंडक्टर को भी चोट आई है। हालांकि मौके पर चालक नहीं मिला। उसका फोन भी स्विच ऑफ है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह मौके से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed