फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Roadmap for development of 13 religious and big cities including Lucknow ready, these cities including Kan

UP Development News: लखनऊ सहित 13 धार्मिक व बड़े शहरों के विकास का खाका तैयार, कानपुर-झांसी समेत ये शहर शामिल

Mon, 17 Feb 2025 07:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Feb 2025 07:15 AM IST
सार

UP News: लखनऊ समेत प्रदेश के 13 बड़े और मध्यम स्तर के शहरों के विकास का खाका तैयार किया जा रहा है।  बुके ऑफ प्रोजेक्ट के नाम से शुरू होने वाली विकास परियोजनाओं के जरिये इनका विकास होगा। 
 

विज्ञापन
UP: Roadmap for development of 13 religious and big cities including Lucknow ready, these cities including Kan
13 शहरों के विकास की योजना हुई तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से बड़े होने के साथ ही धार्मिक महत्व वाले शहरों का खाका तैयार किया गया है। पहले चरण में ऐसे 13 शहरों में तीन चरणों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इन शहरों के विकास के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जाएंगी। बुके ऑफ प्रोजेक्ट के नाम से शुरू होने वाली विकास परियोजनाओं के जरिये इन शहरों में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में प्रमुख सचिव आवास पी. गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, मथुरा, बरेली, मेरठ, आगरा, चित्रकूट, वाराणसी व प्रयागराज के विकास से संबंधित रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया। अब इसके मुताबिक ही योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। दरअसल प्रदेश सरकार धार्मिक महत्व वाले इन 13 शहरों में रहने वाले और आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर प्रयासरत है। इसके मद्देनजर ही आवास विभाग ने इन शहरों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने का खाका तैयार कराया है।
विज्ञापन


शासन की ओर से विकास प्राधिकरणों को चिह्नित परियोजनाओं को संबंधित मंडलों के मंडलायुक्तों के साथ बैठक करके फाइनल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जानकारी शासन को भी देने को कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन शहरों में विकास की परियोजनाएं शुरू की जानी है, उनके लिए ऐसी योजनाएं चिह्नित करें जिससे स्थानीय लोगों के साथ यहां आने वालों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाएं ऐसी तैयार की जाएं जिससे शहर का स्वरूप भी बदल सके। ये सभी शहर ऐसे हैं या तो धार्मिक हैं या फिर इनकी कुछ खासियत है। विकास के लिए तैयार खाके को शासन स्तर से मंजूरी मिलेगी और इसके आधार पर पैसे की व्यवस्था की जाएगी। इससे विकास प्राधिकरणों के ऊपर भार भी नहीं आएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed