फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 power substations will illuminate the Sushant Golf City township

Lucknow News: टाउनशिप सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर

Sat, 19 Sep 2026 04:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 04:33 AM IST
विज्ञापन
26 power substations will illuminate the Sushant Golf City township
लखनऊ। अंसल एपीआई की हाईटेक टाउनशिप सुशांत गोल्फ सिटी को 26 बिजलीघर रोशन करेंगे। इनमें 400/220 और 220/33 केवी का एक-एक और 33/11 के 24 बिजलीघर बनाए जाएंगे। टाउनशिप के अंदर 400/220 केवी के बिजलीघर का निर्माण पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन करेगा। इसके लिए एलडीए निशुल्क जमीन देगा। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से ऊर्जा विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

यूपी सरकार की कैबिनेट ने एलडीए को सुशांत गोल्फ सिटी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इसके बाद पावर कॉर्पोरेशन ने टाउनशिप को रोशन करने का खाका तैयार करके शासन को भेजा है। कॉर्पोरेशन के सूत्रों ने बताया एलडीए को टाउनशिप का अधिग्रहण करने से पहले सिंगल पॉइंट कनेक्शन के बिजली बिल मद में बकाया रकम का सबसे पहले भुगतान करना होगा। इसके बाद ही बिजली नेटवर्क विकसित करने की प्रक्रिया बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

इस नेटवर्क के तहत 220/33 केवी का बिजलीघर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को बनाना होगा। हालांकि, एलडीए को विकास शुल्क चुकाना पड़ेगा। टाउनशिप के व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए एलडीए को अपने खर्च पर 24 जगह अलग-अलग 33/11 केवी के बिजलीघर बनाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रांसमिशन इकाई पर 400 करोड़ आएगा खर्च
टाउनशिप में 400 केवीए का ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनाने का प्रावधान था। हालांकि, इसका उल्लंघन किया गया। अब एलडीए को टाउनशिप के अंदर ही 400/220 केवी ट्रांसमिशन बिजलीघर बनाने के लिए निशुल्क जमीन देनी होगी। ट्रांसमिशन इकाई बनाने पर 400 करोड़ रुपये तक खर्च का अनुमान है।



लागू होगी पावर कॉर्पोरेशन की व्यवस्था
सुशांत गोल्फ सिटी में अभी अंसल के नाम से सिंगल पॉइंट बिजली कनेक्शन है। इसके जरिये उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर से कनेक्शन दिए गए हैं। रिचार्ज करने का जिम्मा भी अंसल की कंपनी के पास है। जब एलडीए अधिग्रहण कर लेगा तो पावर कॉर्पोरेशन की वर्तमान व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत आवेदक जिस पॉइंट पर कनेक्शन मांगेगा उसी पर देना पड़ेगा। व्यवस्था बदलने के लिए विद्युत नियामक आयोग की ओर से आदेश किया जाएगा।

सुशांत गोल्फ सिटी में बिजली व्यवस्था...
टाउनशिप में कुल बिजली उपभोक्ता : 6000
घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन : 5000
वर्तमान में बिजली बिल की देनदारी : 10 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed