फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Meteorological Department announces withdrawal of monsoon, there will be no rain in the state after Septem

यूपी: मौसम विभाग ने की मानसून के विदा होने की घोषणा, 22 सितंबर के बाद प्रदेश में नहीं होगी बारिश

Sat, 19 Sep 2026 05:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Sep 2026 05:58 AM IST
सार

Weather in UP:यूपी से मानसून विदा होने की तरफ है। मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर के बाद से प्रदेश में मानसूनी बारिश नहीं होगी। 

विज्ञापन
UP: Meteorological Department announces withdrawal of monsoon, there will be no rain in the state after Septem
यूपी से विदा हुआ मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पश्चिमी विक्षोभ के असर और अरब सागर से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश में कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में बादल बने और कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। हालांकि, मानसूनी द्रोणी के कमजोर पड़ने से अब प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने की परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद बारिश का दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश थमने तथा मौसम शुष्क होने के आसार हैं। इससे प्रदेश में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। पश्चिमी यूपी के जिलों से आज से मानसून विदा होना शुरू हो जाएगा। अब यहां बारिश होने की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सितंबर में औसत से 4 फीसदी कम बारिश

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में सितंबर के महीने में एक से लेकर 16 सितंबर तक औसत से चार फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अगर केवल पूर्वी यूपी की बात करें तो यहां औसत से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औसत से 5 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

हल्की उमस ने किया परेशान

 बारिश का दौर अब समापन की ओर है। राजधानी में शुक्रवार को दिन में कई बार धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही जारी रही। हल्की उमस ने भी परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में बारिश के आसार कम ही हैं। कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश थमने और मौसम शुष्क होने के आसार हैं। इससे प्रदेश में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। शनिवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed