फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Report sent to the Center to extend the suspension period of IAS Abhishek Prakash

UP: एक साल बढ़ सकती है आईएएस अभिषेक प्रकाश की निलंबन अवधि! राज्य सरकार ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट

Mon, 15 Sep 2025 10:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Sep 2025 10:24 PM IST
सार

आईएएस अभिषेक प्रकाश को निवेश कंपनी से रिश्वत मांगने के आरोपों में मार्च में निलंबित किया गया था। उन्हें भटगांव जमीन अधिग्रहण घोटाले में चार्जशीट दी गई है।

विज्ञापन
UP: Report sent to the Center to extend the suspension period of IAS Abhishek Prakash
आईएएस अभिषेक प्रकाश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाली कंपनी से रिश्वत मांगने के आरोपों में निलंबित हुए आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश की बहाली में अभी और समय लग सकता है। निलंबन की अवधि राज्य सरकार एक साल तक बढ़ा सकती है। हाल ही में मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में अभिषेक प्रकाश के निलंबन को लेकर बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में निलंबन अवधि और बढ़ाने को लेकर सहमति बन गई है। जिसके बाद राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है। 

विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर ही निलंबन की अवधि बढ़ाई जाएगी। आईएएस अभिषेक प्रकाश को 20 मार्च 2025 को निलंबित किया गया था। इस 20 सितंबर को उनकी निलंबन अवधि के 6 महीने पूरे हो जाएंगे। आमतौर पर किसी भी आईएएस अफसर का निलंबन 6 महीने की अवधि तक होता है। इसके बाद उसे बहाल कर दिया जाता है, मगर गंभीर मामलों में राज्य सरकार निलंबन अवधि को एक साल तक बढ़ा सकती है। नियुक्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इससे अधिक समय तक आईएएस को निलंबित रखने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार की अनुमति लेनी होती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा भर्ती के लिए आए 15.75 लाख आवेदन, लिखित परीक्षा की चार हफ्ते पहले जानकारी देगा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी


उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक निलंबन अवधि बढ़ाए जाने को लेकर राज्य सरकार का तर्क है कि अभिषेक प्रकाश के मामले में अभी भी जांच चल रही है। लिहाजा निलंबन अवधि को बढ़ाया जाएगा। रिश्वत मांगने के आरोपों में नियुक्ति विभाग आईएएस अभिषेक प्रकाश को चार्जशीट दे चुका है। हालांकि चार्जशीट में जिन बिंदुओं को उठाया गया है,  उन सभी बिंदुओं के जवाब निलंबित आईएएस ने दे दिया है। जिसका परीक्षण नियुक्ति विभाग कर रहा है। 

अभिषेक प्रकाश को सौर ऊर्जा उपकरण बनाने वाली कंपनी से रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया था। इसके अलावा भटगांव जमीन अधिग्रहण घोटाले में भी उनको चार्जशीट दी गई है। राजस्व परिषद के तत्कालीन चेयरमैन रजनीश दुबे की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब लखनऊ के सरोजिनी नगर तहसील के अंतर्गत स्थित भटगांव जमीन अधिग्रहण में घोटाला किया गया, तो क्रय समिति के अध्यक्ष लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed