फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Incubation centers are crucial for the startup ecosystem.

Lucknow News: स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर महत्वपूर्ण

Tue, 15 Sep 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Incubation centers are crucial for the startup ecosystem.
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब की ओर से सोमवार को नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के सहयोग से तीन दिवसीय एडवांसिंग इनोवेशन प्रोफेशनल्स फॉर इकोसिस्टम एक्सीलेंस का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विशेषज्ञों ने स्टार्टअप इकोसिस्टम, इन्क्यूबेशन सेंटर की भूमिका सहित अन्य आयामों पर चर्चा की। सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल ने कहा कि इन्क्यूबेशन सेंटर को स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए तो कार्य करना ही चाहिए। साथ ही संस्थान के छात्रों को भी इस ओर मोड़ने पर कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। जब छात्र नवाचार और उद्यमिता से जुड़ेंगे तभी आगे अच्छे स्टार्टअप निकलेंगे। एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय प्रयास कर रहा है। इसके लिए कलाम पेटेंट सेंटर का हाल ही में शुभारंभ किया गया। नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इनोवेशन निधि बनायी गई है। स्टार्टअप को सहयोग दिया जा रहा है। कार्यक्रम में इनोवेशन हब के सीईओ डॉ. महीप सिंह, सीआईओ वंदना शर्मा, एआईसी सीड आईआईएसईआर पुणे के सीईओ डॉ. योगेश ब्रह्मकर, सूरज वर्मा, अनुराग चौबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed