फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Morale remains high despite the doping controversy.

Lucknow News: डोप विवाद के बावजूद हौसला बुलंद

Tue, 15 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Morale remains high despite the doping controversy.
लखनऊ। जापान एशियाई खेलों के लिए भारत की चार सदस्यीय ग्रीको रोमन कुश्ती टीम लखनऊ साई सेंटर में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। पिछले दिनों डोपिंग में दो खिलाड़ियों के फंसने के बावजूद टीम का हौसला नहीं डगमगाया है। खिलाड़ी पिछले एशियाई खेलों के एक कांस्य पदक के प्रदर्शन को पीछे छोड़ने के लिए दृढ़ हैं।
विज्ञापन

भारतीय दल 26 सितंबर को लखनऊ से जापान के लिए रवाना होगा। इसी दिन लखनऊ साई सेंटर खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित करेगा। इसमें उन्हें एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना संदेश दिया जाएगा। सोमवार, 13 सितंबर को
विज्ञापन

अभ्यास सत्र के बाद टीम के चीफ कोच हरगोविंद सिंह ने अमर उजाला से बात की। उन्होंने बताया कि डोप में फंसने से अन्य खिलाड़ियों पर असर स्वाभाविक है। हालांकि, इसका सकारात्मक पहलू यह है कि सभी खिलाड़ी अधिक सतर्क हो जाते हैं। इससे उनका कॅरिअर खराब होने से बचता है। उन्होंने कहा कि यह बात अब पुरानी हो चुकी है। सभी खिलाड़ियों का ध्यान इस समय एशियाई खेलों में प्रदर्शन पर केंद्रित है। लखनऊ साई सेंटर में एशियाई खेलों के लिए लंबे समय से कैंप चल रहा है। इस दौरान टीम को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में 25 दिन के स्पेशल कैंप में भी भेजा गया था। वहां भी खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों को मजबूत किया। अब वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। पिछले एशियाई खेलों में सुनील कुमार ने 87 किग्रा वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। इस बार उनसे पदक का रंग बदलने की उम्मीद है। इसके अलावा 60 किग्रा वर्ग में सुमित दलाल से भी पदक की आशा है। 77 किग्रा वर्ग में अमन और 97 किग्रा वर्ग में नितेश से भी पदक जीतने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed