फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 15.75 lakh applications received for sub-inspector recruitment

UP: दरोगा भर्ती के लिए आए 15.75 लाख आवेदन, लिखित परीक्षा की चार हफ्ते पहले जानकारी देगा बोर्ड

Mon, 15 Sep 2025 08:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Sep 2025 08:39 PM IST
सार

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा के आयोजन की तारीख से चार सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों को सूचना दी जाएगी। भर्ती के लिए 15 लाख से अधिक आवेदन आए हैं।

विज्ञापन
UP: 15.75 lakh applications received for sub-inspector recruitment
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक (दरोगा) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 15,75,760 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। सोमवार को अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदनपत्र में दी गई जानकारियों को संशोधित करने की समय सीमा समाप्त हो गई।
विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा के आयोजन की तारीख से चार सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों को सूचना दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग... एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बोर्ड की ओर से सोमवार सुबह 6 बजे तक आवेदन शुल्क भुगतान में आई तकनीकी समस्याओं के निवारण की सुविधा प्रदान की गई थी। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए 3499 अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन शुल्क जमा कराए हैं।

महिलाओं की भी जबरदस्त दावेदारी, 4 लाख से अधिक आए आवेदन

दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती होने के लिए महिलाओं ने भी खासी रुचि दिखाई है। भर्ती के लिए 11,66,386 पुरुषों और 4,09,374 महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बता दें कि बोर्ड द्वारा 4543 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।

इनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 135, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमांडर के 60 और बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर में पीएसी की महिला वाहिनियों के लिए महिला प्लाटून कमांडर के 106 पद शामिल हैं। राज्य सरकार पुलिस भर्ती में महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed