फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi met the father and brother of the BJP worker who died in police lathicharge in Gajiur.

UP: सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी

Mon, 15 Sep 2025 05:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Sep 2025 05:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल की उपस्थिति में जनपद गाजीपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मृतक सियाराम उपाध्याय के पिता एवं भाई ने भेंट की।

विज्ञापन
CM Yogi met the father and brother of the BJP worker who died in police lathicharge in Gajiur.
मृतक के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर पुलिस लाठीचार्ज में मृत भाजपा कार्यकर्ता के भाई व पिता से मुलाकात की। इस मौके पर विधान परिषद  सदस्य विशाल सिंह चंचल  भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने शोक संतप्त परिजनों से कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है। घटना की एसआईटी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी जिसके बाद से परिजन आक्रोशित हैं और सरकार की तरफ से दी गई आर्थिक सहायता भी ठुकराने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग... एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम का जनता दर्शन: रायबरेली से पहुंचे मरीजों को तुरंत भर्ती कराने के दिए निर्देश, बच्चों को दुलारा; बांटी चॉकलेट


हृदय गति रुकने से हुई मौत, सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले
मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के शव का बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने दो घंटे तक वीडियोग्राफी बीच पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा, दाहिनी कोहनी, पीठ के नीचे दाहिनी तरफ, बाएं पैर में भी चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। नौ सितंबर को कुछ लोग नोनहरा थाने पहुंचे थे और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए धरने पर बैठ गए थे।

आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे बिजली बंद कर पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों पर लाठीचार्ज किया था। इसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए थे। भाजपा कार्यकर्ता राजेश राय बागी का हाथ टूट गया था, जबकि घायल दिव्यांग सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई थी। इस मामले में एसपी डॉ. ईरज राजा ने एसओ सहित 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित और पांच को लाइन हाजिर कर दिया था। घटना के बाद से परिजनों और लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed