फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Udit, Mayand, and Ricky pull off upsets.

Lucknow News: उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

Tue, 15 Sep 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Udit, Mayand, and Ricky pull off upsets.
उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर
लखनऊ। असम के उदित गोगोई, पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी और दिल्ली के रिकी ने केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। ला-मार्टिनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मुख्य ड्राॅ के पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के वंश यादव, ऋषि यादव व अंशुमान सिंह हार के साथ बाहर हो गए।
विज्ञापन

दिन का सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला, जब तीसरी वरीय राजस्थान के आयुष हार के साथ बाहर हो गए। उन्हें पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी ने 6-4, 6-1 से हराया। गैर वरीय असम के उदित गोगोई ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में चौथी वरीय हरियाणा के वंश नंदल को 6-4, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। दिन का तीसरा उलटफेर दिल्ली के रिकी ने किया, जिन्होंने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में आठवीं वरीय हरियाणा के जगमीत को 3-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। पहले दौर में पांचवीं वरीय हरियाणा के सुनील कुमार ने यूपी के ऋषि यादव को रोमांचक मुकाबले में 7-6(3), 6-3 से हराया। एक अन्य मुकाबले में तमिलनाडु के पगलवन ने उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-4, 5-7, 6-4 से हराया। वहीं हरियाणा के प्रशांत ने उत्तर प्रदेश के वंश यादव को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया। इसके अलावा शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन ने दिल्ली के दक्ष सिंह को 6-4, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि छठी वरीय हरियाणा के आदित्य मोर ने अपने ही राज्य के हर्ष मलिक को 7-5, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

सातवीं वरीय पंजाब के आदित्य कुमार ने गुजरात के यज्ञ प्रदीप को 6-1, 6-1 और दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज ने हरियाणा के ध्रुव को 6-0, 6-2 से आसानी से मात दी। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में गुजरात के मेघ भार्गव ने पश्चिम बंगाल के वायट रोवन को 6-3, 6-1 और दिल्ली के सागर ने महाराष्ट्र के ओमेश को तीन सेटों तक चले संघर्ष में 4-6, 7-6(3), 6-3 से हराया। हरियाणा के आरव चावला ने गुजरात के कनिष्क को 6-2, 6-3 से हराया, जबकि हरियाणा के शिवा ने छत्तीसगढ़ के इमोन को 7-6(7), 6-2 से और तेलंगाना के देवरापल्ली अखिल ने हरियाणा के अरंत्या को 6-3, 6-2 से मात दी।

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

उदित, मयंद और रिकी ने किए उलटफेर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed