Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajbhar takes a dig at Akhilesh, says—"Offer *dandavat* (prostrate yourself) to your youngest uncle mornin

यूपी: राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सबसे छोटे चाचा को सुबह-शाम दंडवत करें, तभी पिघलेगा दिल; यादव वोट खिसकना तय

Wed, 11 Nov 2026 07:24 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 11 Nov 2026 07:24 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सैफई परिवार में चाचा-भतीजे के बीच फिर विवाद होने का दावा किया। उन्होंने पूर्वांचल में सपा के 18 फीसदी यादव वोट खिसकने की बात कही। राजभर ने चेतावनी दी कि विवाद नहीं थमा तो विधानसभा चुनाव में बागी उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Rajbhar takes a dig at Akhilesh, says—"Offer *dandavat* (prostrate yourself) to your youngest uncle mornin
राजभर का अखिलेश पर तंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए ओमप्रकाश राजभर ने नई मुसीबत का दावा करते हुए चाचा-भतीजे की लड़ाई पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी का 18 फीसदी यादव वोट खिसक गया है। सैफई परिवार में एक बार फिर महाभारत शुरू हो गई है। भतीजावाद और चच्चावाद के बीच गदा युद्ध चल रहा है। राजभर ने अखिलेश को सलाह दी कि वह अपने सबसे छोटे चाचा को रोज सुबह-शाम दंडवत प्रणाम करें, शायद इससे उनका दिल पिघल जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखे अपने बयान में दावा किया कि चाचा के समर्थक अखिलेश के पुतले फूंक रहे हैं। बाहुबलियों और धनबलियों से बातचीत के लिए वीडियो कॉल पर सीधे चाचा से संपर्क कराया जा रहा है। लोगों के बीच यह संदेश दिया जा रहा है कि भइया से अच्छे चाचा जी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजधानी में बैठकर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, जबकि जिलों में उनके खिलाफ विरोध शुरू हो चुका है। राजभर ने चेतावनी दी कि चाचा-भतीजे का विवाद नहीं थमा तो विधानसभा चुनाव में हर सीट पर बागी उम्मीदवार खड़े होंगे। इन उम्मीदवारों को फंडिंग भी की जाएगी और बड़े नेताओं से वीडियो कॉल के जरिये बातचीत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed