फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rahul Gandhi accused of possessing disproportionate assets, hearing on plea for CBI probe tomorrow

यूपी: राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, इस मामले पर सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई कल

Tue, 05 May 2026 08:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 05 May 2026 08:20 PM IST
सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के पास आय से अधिक संपत्ति है। इस मामले में उनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस तरह की मांग करने वाली याचिका पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
UP: Rahul Gandhi accused of possessing disproportionate assets, hearing on plea for CBI probe tomorrow
राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरो। - फोटो : ANI

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक नई आपराधिक याचिका दायर की गई है, जिसमें रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विस्तृत जांच और नियमित मामला (आरसी) दर्ज करने की मांग की गई है।

विज्ञापन


यह याचिका, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की खंडपीठ के समक्ष 6 मई को नए मामलों की सूची में सूचीबद्ध है। याचिका पर सुनवाई बुधवार को होने की संभावना है।
विज्ञापन


कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने यह याचिका दायर की है।याचिकाकर्ता शिशिर ने कहा कि इसमें सीबीआई निदेशक, नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, गृह मंत्रालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को भी इस मामले में प्रतिवादी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यह राहुल गांधी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों के मुकाबले कथित रूप से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी नई याचिका है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित में एक अत्यंत गंभीर मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed