{"_id":"5f737e0838158619302b3fc0","slug":"up-pregnant-did-not-get-treatment-in-hospital-gave-birth-in-bathroom-trapped-in-cambod","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमी ने धोखा दिया, अस्पताल में नहीं मिला इलाज, बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, कंबोड में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमी ने धोखा दिया, अस्पताल में नहीं मिला इलाज, बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, कंबोड में फंसा
Wed, 30 Sep 2020 12:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में रहने वाली 20 साल की युवती को सीतापुर के पैतेंपुर निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद गर्भवती हुई तो छोड़कर भाग गया। दो दिन पहले युवती को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारीजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लोहिया अस्पताल के चक्कर लगाते रहे लेकिन इलाज नहीं मिला।
घर में बाथरूम गई युवती को वहीं प्रसव हो गया लेकिन बच्चा कंबोड में जाकर फंस गया। किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसका इलाज कराया गया। वहीं पीड़िता ने मंगलवार को चिनहट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।
चिनहट इलाके में रहने वाली 20 साल की युवती का एक साल पहले सीतापुर के पैंतेपुर निवासी युवक से दोस्ती हुई। युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद संबंध बनाए। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी हुई तो युवक ने पहले तो गर्भपात कराने केलिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
विरोध किया तो दूरियां बनाने लगा। युवती के मुताबिक, आरोपी ने पिछले एक महीने से उससे बातचीत भी बंद कर दी। जब इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने भी युवक से शादी की बात की लेकिन सफलता नहीं मिली।

कोरोना संक्रमण का हवाला देकर नहीं किया भर्ती
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, 27 सितंबर को युवती को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र चिनहट लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण का हवाला देकर भर्ती नहीं किया। इसके बाद लोहिया अस्पताल गए। वहां भी उसे इलाज नहीं मिला।
हर तरफ से मायूसी हाथ लगने के बाद परिजन युवती को घर ले आए जहां प्रसव पीड़ा से परेशान युवती बाथरूम गई तो वहीं बच्चे को जन्म दिया। जन्म लेने के बाद बच्चा छिटककर कंबोड में जा गिरा। बच्चा पाइप में फंस गया जिसे निकालने में परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह बाहर निकाला।
एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया जहां उसका इलाज चला। सोमवार देर शाम युवती वापस घर पहुंची। मंगलवार को पीड़िता ने चिनहट थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर मिली है।
आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जहां तक अस्पताल की लापरवाही का सवाल है, उसकी भी जांच की जा रही है।