फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Polytechnic institutes will take the form of small industries, students will learn to make cars and mobil

UP: पॉलीटेक्निक संस्थान छोटे उद्योग का रूप लेंगे, कार-मोबाइल बनाना सीखेंगे छात्र, किया जा रहा अपग्रेड

Thu, 24 Jul 2025 09:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Jul 2025 09:17 AM IST
सार

पॉलीटेक्निक संस्थानों में छोटी औद्योगिक इकाई जैसा पूरा सेटअप तैयार होगा। 121 पॉलीटेक्निक संस्थानों को टाटा के सहयोग से अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Polytechnic institutes will take the form of small industries, students will learn to make cars and mobil
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आईटीआई के बाद 121 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को अपग्रेड करने के लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से 6935 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके तहत टीटीएल व उसके कंसोर्टियम में शामिल 12 से अधिक कंपनियां राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में पूरा सेटअप तैयार करेंगी, जहां छात्रों को मैनुफेक्चरिंग से जुड़ी प्रैक्टिकल जानकारियां मिल सकेंगी।

विज्ञापन


प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में अभी पुराने पाठ्यक्रम चल रहे हैं। संस्थानों को अपग्रेड करके यहां के छात्रों के लिए एआई, रोबोटिक्स, मौन्युफैक्चरिंग आदि से जुड़े अत्याधुनिक कोर्स शुरू करने की तैयारी है। टीटीएल के सहयोग से अपग्रेड किए जाने वाले पॉलीटेक्निक संस्थानों में 12 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। पाठ्यक्रम भी अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: महिला रिक्रूट्स की शिकायत पर सेनानायक- प्लाटून कंमाडर निलंबित, डीआईजी पीटीएस हटाए गए; महिला अफसरों को मिली कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: बसपा में फिर पैर जमा रहे हैं आकाश आनंद, तीन राज्यों में बढ़ाई सक्रियता; जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा


वहीं अब टीटीएल के साथ एमओयू कर जल्द संस्थानों का अपग्रेडेशन किया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण ने बताया कि इस अपग्रेडेशन में न सिर्फ बिल्डिंग, वर्कशॉप, लैब, सॉफ्टवेयर आदि शामिल होंगे बल्कि छात्रों को भौतिक रूप से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए मोबाइल, कार, फ्रिज जैसी चीजें बनाने का पूरा सेटअप तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अपग्रेड होने वाले पॉलीटेक्निक एक छोटी इंडस्ट्री के रूप में विकसित किया जाएंगे। टीटीएल रोबोटिक्स, एआई, मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा पूरा सेटअप इन संस्थानों में लगाएंगी। यहां पर प्रोडक्टिव डिजाइनिंग से जुड़ी चीजें भी युवाओं को सिखाई जाएंगी। टीटीएल की ओर से छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। जब तक शिक्षक ट्रेंड होंगे, तब तक टीटीएल के इंस्ट्रक्टर युवाओं को प्रशिक्षण देंगे।

ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल स्थापित कर दिलाएंगे रोजगार
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पॉलीटेक्निक संस्थानों के अपग्रेडेशन के साथ ही टीटीएल की ओर से यहां पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल भी स्थापित किए जाएंगे। यहां पर प्रशिक्षण देने के साथ ही प्लेसमेंट सेल के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार भी दिलाने का काम किया जाएगा। युवाओं को तीसरे साल में ही टीटीएल उद्योगों के अनुरूप तैयार करेगा। फिर इनका सेवायोजन भी किया जाएगा। युवाओं को टीटीएल की ओर से सॉफ्ट स्किल की भी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed