फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Commander and Platoon Commander suspended on complaint of women recruits, denial of presence of camera in

यूपी: महिला रिक्रूट्स की शिकायत पर सेनानायक- प्लाटून कंमाडर निलंबित, डीआईजी पीटीएस हटाए गए

Thu, 24 Jul 2025 06:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 24 Jul 2025 06:14 AM IST
सार

Gorakhpur women PAC: गोरखपुर में प्रशिक्षु महिला सिपाहियों द्वारा अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद सेनानायक आनंद कुमार और प्लाटून कमांडर संजय राय को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Commander and Platoon Commander suspended on complaint of women recruits, denial of presence of camera in
यूपी डीजीपी ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में प्रशिक्षु महिला सिपाहियों द्वारा अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद सेनानायक आनंद कुमार और प्लाटून कमांडर संजय राय को निलंबित कर दिया गया है। वहीं गोरखपुर पीटीएस के डीआईजी एवं प्रधानाचार्य रोहन पी. कनय को प्रतीक्षारत किया गया है। कानपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व स्टोर में तैनात एडिशनल एसपी निहारिका शर्मा को 26वीं वाहिनी पीएसी का प्रभारी सेनानायक बनाया है। पीटीएस गोरखपुर के एएसपी अनिल कुमार-1 को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है।

विज्ञापन


गोरखपुर पीटीएस में प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा हंगामा करने की जानकारी मिलते ही डीजीपी राजीव कृष्ण ने पीएसी के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने एडीजी पीएसी आरके स्वर्णकार को तत्काल गोरखपुर भेजा, जो महिला सिपाहियों की समस्याओं को दूर कराने की कवायद में जुटे हैं। डीजीपी ने बताया कि गोरखपुर स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी में रिक्रूट महिला सिपाहियों की समस्याओं का शासन एवं पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। तथ्यों एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर 26वीं वाहिनी के सेनानायक आनंद कुमार को शिथिल पर्यवेक्षण एवं उत्तरदायित्व निर्वहन में लापरवाही करने का दोषी पाए जाने पर शासन से निलंबन की संस्तुति की गई थी। बता दें कि आनंद कुमार वर्ष 2015 बैच के प्रमोटी आईपीएस हैं। इसके अलावा प्लाटून कमांडर एवं आरटीसी प्रभारी संजय राय को भी महिला प्रशिक्षुओं की समस्याओं का निराकरण न करने की वजह से निलंबित किया गया है। बता दें कि संजय राय पर प्रशिक्षु सिपाहियों ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 

पीटीएस, मेरठ के डीआईजी प्रतीक्षारत

वहीं दूसरी ओर शासन ने पीटीएस, मेरठ के डीआईजी सत्येंद्र कुमार को भी प्रतीक्षारत करते हुए उनकी जगह पीएसी आगरा अनुभाग की डीआईजी पूनम को भेजा गया है। पूनम को डीआईजी पीएसी मेरठ के साथ पीटीएस का प्रधानाचार्य भी बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो शासन ने खासकर महिला प्रशिक्षण केंद्रों पर महिला अफसरों की तैनाती का निर्देश दिया था, जिसका पालन नहीं किया गया। गोरखपुर में प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा समस्याओं को लेकर हंगामे के बाद आनन-फानन में दो महिला अफसरों को कमान सौंपी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed