फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Politics News Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi on Mangesh Yadav Encounter Full Details

Mangesh Encounter: उपचुनाव में मंगेश की मौत बनेगी मुद्दा? अखिलेश ने अदालत से की ये मांग; राहुल ने कही यह बात

Sun, 08 Sep 2024 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Sep 2024 11:36 AM IST
सार

यूपी उपचुनाव में विपक्ष की मंगेश यादव के एनकाउंटर को मुद्दा बनाने की मंशा है। अखिलेश यादव ने अदालत से यह मांग की है। राहुल ने भी सरकार पर हमला बोला है। वहीं, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष के आरोपों का जवाब दिया है।
 

विज्ञापन
UP Politics News Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi on Mangesh Yadav Encounter Full Details
Mangesh Yadav Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के प्रकरण को विपक्ष विधानसभा उपचुनाव में मुद्दा बनाने की मंशा के साथ आगे बढ़ रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यायालय और मानवाधिकार आयोग से दखल देने का अनुरोध किया है। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यूपी में कानून का शासन नहीं है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मंगेश की बहन प्रिंसी यादव का वीडियो एक्स पर अपलोड करते हुए लिखा कि इस बच्ची के आंसुओं की गवाही के आधार पर न्यायालय व मानवाधिकार आयोग से तत्काल सक्रिय होने का विनम्र आग्रह है। 
विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा रूल आफ लॉ पर विश्वास ही नहीं करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं- कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस? एसटीएफ जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में आपराधिक गिरोह की तरह चलाया जा रहा है।
 

मंगेश के घर पहुंचेगा प्रतिनिधि मंडल
उधर, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का 16 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल रविवार को जौनपुर स्थित मंगेश यादव के घर जाएगा। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगा।
 

तो क्या पुलिस जाति पूछकर चलाए गोली : ओमप्रकाश राजभर
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनके बयान से तो यही लगता है कि पुलिस ऐसे मामलों में अपराधियों से आधार कार्ड मांगे। पूछे कि तुम किस बिरादरी के हो, तब चलाए गोली। राजभर ने कहा कि पुलिस अपनी रक्षा के लिए फूल बरसाएगी या गोली चलाएगी। 

 

एनकाउंटर शासनिक हत्या का साधन बन गया है : चंद्रशेखर
वहीं, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आरोपी की मां ने जो एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं वो चिंता का विषय है। उसकी मां ने कहा था कि पुलिस ने उसके बेटे को रात में पूछताछ के बहाने तीन दिन पहले उठाया था और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा एनकाउंटर शासनिक हत्या का साधन बन गया है। उन्होंने जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed