{"_id":"5e6483b98ebc3ef40c38e77d","slug":"up-police-will-help-women-on-domestic-violence-case-registration-started-in-up-112","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरेलू हिंसा पर महिलाओं की मदद करेगी यूपी पुलिस, यूपी 112 में शुरू हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू हिंसा पर महिलाओं की मदद करेगी यूपी पुलिस, यूपी 112 में शुरू हुआ पंजीकरण
Sun, 08 Mar 2020 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
हितेश चंद्र अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा की शिकायत पर भी यूपी-112 त्वरित रिस्पांस करेगी ओर चंद मिनटों में मौके पर पहुंचेगी। इसके लिए महिला दिवस के मौके पर यूपी-112 एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है।
112 पर कॉल करके पीड़ित महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए दिया गया विवरण सॉफ्टवेयर पर दर्ज किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के निर्देश पर इस सॉफ्टवेयर को तैयार किया गया है। इसमें महिलाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद महिला युक्त पीआरवी संबंधित महिला के घर जाकर विस्तृत जानकारी लेगी। इसमें जीपीएस लोकेशन और समस्या का डिटेल भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसी महिलाओं द्वारा कॉल करने के बाद अधिक जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिकायत मिलते ही त्वरित रिस्पॉन्स के लिए निकटतम पीआरवी और महिला पीआरवी को मैसेज भेजा जाएगा, जो परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई करेंगी।

Trending Videos
जरूरत पड़ने पर डायल-181 की भी मदद ली जा सकती है। इस व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए एडीजी यूपी 112 असीम अरुण ने बताया कि पिछले वर्ष जनवरी से दिसंबर के मध्य दो या दो से अधिक बार 5298 महिलाओं ने 112 से संपर्क किया और उन्हें मदद पहुंचाई गई।