UP: अब गांव-मोहल्लों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाएगी पुलिस, फिर यक्ष एप पर करेगी अपडेट; पढ़ें HC का आदेश
गुमशुदा लोगों की तलाश को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश पुलिस अब गांव और मोहल्लों में जाकर उनकी स्थिति की जानकारी जुटाएगी। यह जानकारी यक्ष एप पर अपडेट की जाएगी। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सीसीटीएनएस और यक्ष एप को जोड़ा जा रहा है, जिससे खोज और निगरानी प्रक्रिया तेज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुमशुदा लोगों के बारे में अब पुलिस गांव-मोहल्लों में जानकारी जुटाकर यक्ष एप पर अपडेट करेगी। बीते दिनों गुमशुदा लोगों का पता लगाने को लेकर हाईकोर्ट द्वारा जताई गई नाराजगी के बाद प्रदेश पुलिस ने सीसीटीएनएस पर दर्ज गुमशुदा लोगों की जानकारी यक्ष एप पर भी भेजने की कवायद शुरू कर दी है। इससे बीट स्तर पर तैनात पुलिसकर्मी उसके घर पर जाकर वापस आने अथवा नहीं मिलने के बारे में जानकारी जुटाएगी और उसे एप पर अपडेट करेगी।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस बाबत मातहतों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद जब प्रदेश पुलिस द्वारा गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की गई तो पता चला कि करीब 80 फीसद लोगों की अब तक की स्थिति का डाटा थाना स्तर से अपडेट ही नहीं किया गया था।
यक्ष एप में एंटीग्रेट किया जा रहा
इसलिए गुमशुदा लोगों के मामले में त्वरित खोज एवं मॉनीटरिंग को प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीएनएस के मिसिंग पर्सन डाटा को यक्ष एप में एंटीग्रेट किया जा रहा है। इससे इस संबंध में समयबद्ध कार्यवाही हो सकेगी। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अभियान चलाकर सीसीटीएनएस पर इसके डाटा को अपडेट कराया गया। इसमें बीट और चौकी-हल्का प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
नई कवायद के बाद थाना स्तर पर गांव-मोहल्ला अलॉट करने की प्रक्रिया की जाएगी। इससे बीट कर्मी को अपने क्षेत्र के गुमशुदा लोगों के बारे में एप पर जानकारी मिलेगी और वह वहां जाकर उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अपडेट करेगा।