फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Virika eliminated Anvesha.

Lucknow News: विरिका ने अन्वेषा को किया बाहर

Tue, 08 Sep 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Virika eliminated Anvesha.
लखनऊ। विरिका अग्रवाल ने तीसरी वरीयता प्राप्त अन्वेषा सिंह को 2-6, 6-1, 10-8 से हराते हुए अंडर-14 आइटा चैंपियनशिप के अगले दौर में प्रवेश किया। सोमवार से गोमतीनगर स्थित विजयंत खंड के टेनिस एरिना में शुरू हुई चैंपियनशिप में अन्वेषा ने पहला सेट जीतकर मैच में बढ़त बना ली थी, लेकिन विरिका ने दूसरे सेट में वापसी की।
विज्ञापन

निर्णायक मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें विरिका ने बाजी मारी। बालिका अंडर-14 के अन्य मुकाबलों में चौथी वरीय सिद्धि सिंह ने महाराष्ट्र की समायरा को 6-0, 6-1 से, शुभि रंजन ने उत्तर प्रदेश की हिया चौहान को 6-1, 6-2 से, अन्या ने महाराष्ट्र की समिका तेपन को 6-0, 6-2 से, आद्या भटनागर ने सांवी जायसवाल को 6-2, 6-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन

दूसरी वरीय सौंदर्या जायसवाल और शीर्ष वरीय अनाया सेन ने भी आसान जीत दर्ज की। बालक अंडर-14 और अंडर-12 में सोमवार को पहले दौर के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 एकल के पहले दौर में आयुष देउसकर (महाराष्ट्र) ने आरव वर्मा (यूपी) को 6-0, 6-1, पांचवीं वरीय कृतिल्य कुमार (छत्तीसगढ़) ने अजमीत सिंह (यूपी) को 6-1, 6-2, चौथी वरीय अंकुर आलोक (बिहार) ने शिवांश (यूपी) को 6-3, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरव शुक्ला (यूपी) ने आरव पटेल को 6-2, 6-1, प्रणय शुक्ला (यूपी) ने रित्विक अस्थाना को 6-3, 6-1, अस्विक श्रीवास्तव (यूपी) ने प्रखर कुशवाहा को 6-3, 3-6, 10-2, मोहम्मद हमदान (यूपी) ने अवि सक्सेना को 6-4, 6-0, आठवीं वरीय कृष्णा सिंह (यूपी) ने चंडीगढ़ के ऋषिराज दास को 6-4, 6-3 से हराया।

शीर्ष वरीय तेजस सिंह (यूपी) ने वैदिक शुक्ला को 6-2, 6-1, तीसरी वरीय पविथ सिंह (यूपी) ने मानस पटेल को 6-2, 6-4, अर्नव श्रीवास्तव (यूपी) ने क्रिशांग शर्मा को 6-3, 6-2 और दूसरी वरीय युवराज सिंह (यूपी) ने अभिराज राजपूत को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed