फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Approval for Lucknow-Sitapur highway widening by Diwali

Lucknow News: लखनऊ-सीतापुर हाईवे चौड़ीकरण को दिवाली तक मंजूरी

Tue, 08 Sep 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Approval for Lucknow-Sitapur highway widening by Diwali
लखनऊ। लखनऊ-सीतापुर हाईवे के चौड़ीकरण को दिवाली तक मंजूरी मिल सकती है। वर्तमान में चार लेन चौड़े हाईवे को छह लेन करने के लिए सर्वे हो चुका है। प्रस्ताव मंजूरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भेजा गया है। चौड़ीकरण पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

लखनऊ से सीतापुर के बीच 63 किलोमीटर लंबे हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इस कारण एनएचएआई ने हाईवे के चौड़ीकरण की योजना बनाई है। इसे छह लेन बनाने के लिए सर्वे कराया गया। अभी लखनऊ से सीतापुर पहुंचने में दो से ढाई घंटे लगते हैं। चौड़ीकरण के बाद यह समय एक से सवा घंटे तक हो जाएगा।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि दीपावली से पहले निर्माण कार्य शुरू होने की अनुमति मिल सकती है। लखनऊ से सीतापुर के बीच पड़ने वाले नौ विधानसभा क्षेत्र महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली और मिश्रिख प्रोजेक्ट से लाभान्वित होंगे। हाईवे पर सात जगहों वैदेही वटिका, खैराबाद, सिधौली, विक्रमपुर, इंटौजा, लहरपुर, अटरिया में अंडरपास बनाए जाएंगे। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल ने बताया कि मंत्रालय की स्वीकृति मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed