Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Recruitment: Candidates will be able to view their marks until December 15.

यूपी पुलिस भर्ती: अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक देख सकेंगे अपने अंक, कुल 32679 पदों पर हुआ चयन

Mon, 16 Nov 2026 11:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 16 Nov 2026 11:17 PM IST
सार

यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को अपने अंक देखने के लिए वेबसाइट पर लिंक जारी कर दिया गया है। लॉग इन करने पर अभ्यर्थियों को उनके ईमेल पर पूरी डिटेल मिल जाएगी।

विज्ञापन
UP Police Recruitment: Candidates will be able to view their marks until December 15.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती में शामिल अभ्यर्थी अब अपने सामान्यीकृत अंक देख सकेंगे। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार से वेबसाइट पर इसका लिंक जारी किया है। अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक अपने अंक देख सकेंगे। इस भर्ती में कुल 32679 पदों पर चयन हुआ है।

विज्ञापन


बोर्ड ने बीते 14 अक्तूबर को अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। अंक देखने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद क्लिक हियर फॉर नॉर्मलाइज्ड स्कोर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अंक उनके रजिस्टर्ड ई मेल पर भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम अपडेट: पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, कई जिलों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव: चिंतन शिविर के बाद विपक्ष की घेराबंदी व टिकट के फॉर्मूले पर जुटेगी भाजपा, क्षेत्रवार होगी निगरानी


बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अपना ई मेल अकाउंट सक्रिय रखने की सलाह दी है। 15 दिसंबर के बाद वेबसाइट पर यह सुविधा बंद हो जाएगी। इसके बाद विशेष परिस्थिति में आवेदन करने पर बोर्ड ई मेल के जरिये अंक उपलब्ध करा सकेगा। अंक देखने में परेशानी पर अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed