{"_id":"6afb4045369f647c430ccc5d","slug":"lucknow-builder-sitting-at-a-tea-stall-comes-under-a-hail-of-gunfire-saves-his-life-by-taking-cover-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चाय की दुकान पर बैठे बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छिपकर बचाई जान, हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: चाय की दुकान पर बैठे बिल्डर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छिपकर बचाई जान, हुआ था विवाद
Mon, 16 Nov 2026 11:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:11 PM IST
सार
एसयूवी सवार चार लोगों ने विवाद के बाद बिल्डर पर फायरिंग शुरू कर दी। बिल्डर ने किसी तरह जान बचाई और मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-1 स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट के पास सोमवार शाम चाय की दुकान पर बैठे बलिया निवासी बिल्डर उपेंद्र सिंह पर एसयूवी सवार चार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उपेंद्र ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
उपेंद्र के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे वह दोस्त अमित सिंह के साथ मान सिंह यादव की दुकान पर चाय पी रहे थे। भुगतान के दौरान एसयूवी से चार लोग पहुंचे और किसी विवाद पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक पिस्तौल गिरने पर आरोपियों ने दूसरी निकाल ली। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सड़क पर मिले गोलियों के निशान
घटनास्थल पर सड़क पर गोलियों के निशान मिले हैं। वहां आए उपेंद्र के साथी प्रशांत सिंह के मुताबिक बदमाशों ने करीब आठ राउंड फायरिंग की है। उपेंद्र किसी को भी नहीं पहचानते हैं। सभी ने अचानक से हमला किया। घटना से उपेंद्र काफी घबराए हुए हैं। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के लिए टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
