{"_id":"581c92304f1c1bab31438256","slug":"up-police-diet-allowance-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया आहार भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया आहार भत्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Nov 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की गयी घोषणा पर अमल करते हुए अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में तात्कालिक प्रभाव से 100 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते 100 रुपये प्रतिमाह की दर से वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री ने 21 अक्टूबर, 2016 को पुलिस स्मृति दिवस पर की थी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि शासनादेश के अनुसार पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में वृद्धि का लाभ प्रदेश पुलिस के समस्त अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों को शासनादेश निर्गत होने की तिथि 28 अक्टूबर, 2016 से मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिस/पीएसी कर्मियों को फैमिली एकोमोडेशन एलाउन्स की दरों में 25 प्रतिशत धनराशि की वृद्धि का फैसला भी लिया गया है। इस सम्बन्ध में सितंबर 2016 में शासनादेश जारी किया जा चुका है।