फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police bharti board issued cutoff list for physical fitness

सिपाही भर्ती : डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फिजिकल के लिए बोर्ड ने जारी की कट ऑफ लिस्ट

Sun, 16 Dec 2018 12:13 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sun, 16 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
up police bharti board issued cutoff list for physical fitness
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस व पीएसी में सिपाही पद के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया 2018 में दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए और अभ्यर्थियों को बुलाने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर बोर्ड ने कटऑफ मार्क्स की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि कुल 41,520 पदों के लिए लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों में से रिक्तियों के मुकाबले डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। 
विज्ञापन

इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है जिसके मद्देनजर अतिरिक्त अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। इसमें सभी श्रेणियों की कटऑफ पर समान अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाए जाने वाले अतिरिक्त अभ्यर्थियों के श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत लंबवत व क्षैतिज आरक्षण श्रेणी के कटऑफ मार्क्स तय किए गए हैं।

तय कटऑफ मार्क्स

लंबवत आरक्षण में
अनारक्षित    215.58625
अन्य पिछड़ा वर्ग    204.74484
अनुसूचित जाति    172.94459
अनुसूचित जनजाति    135.107
क्षैतिज आरक्षण में
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित    60 (अपरिवर्तित)
भूतपूर्व सैनिक    60
महिला (केवल आरक्षी नागरिक पुलिस के लिए)    181.53222
होमगार्ड्स    60 (अपरिवर्तित)

दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण 26 से
बोर्ड के अफसरों ने बताया कि दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण शुरू होने की संभावित तारीख 26 दिसंबर है। अर्ह अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 20 दिसंबर से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed