फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: People of the state have the opportunity to work in Israel, these facilities will be available with a sala

यूपी: इस्राइल में काम करने का मौका, दो लाख से अधिक प्रतिमाह वेतन के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 11 Sep 2024 09:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Sep 2024 09:37 AM IST
सार

Jobs in Israel: देश और प्रदेश के लोगों के पास इस्राइल में काम करने का मौका है। इस्राइल को हेल्थकेयर सेवाओं में सुधार के लिए 5,000 देखभालकर्ताओं की आवश्यकता है।

 

विज्ञापन
UP: People of the state have the opportunity to work in Israel, these facilities will be available with a sala
पहले भी नौकरी के लिए यूपी से गए थे युवा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 इस्राइल ने भारत से 10,000 निर्माण श्रमिकों और 5,000 देखभालकर्ताओं के लिए फिर से भर्ती अभियान चलाने का अनुरोध किया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1.92 लाख रुपये वेतन के साथ मेडिकल इंश्योरेंस, भोजन और आवास की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रतिमाह 16,515 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस्राइल की जनसंख्या, इमीग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी (पीआईबीए) ने फ्रेमवर्क, आयरन बेंडिंग, प्लास्टरिंग और सेरेमिक टाइलिंग जैसे चार विशेष जॉब रोल्स के लिए यह अनुरोध किया है। पीआईबीए की टीम अगले सप्ताह दौरा कर कौशल संबंधी मानकों और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। निर्माण श्रमिकों के लिए भर्ती अभियान का दूसरा राउंड महाराष्ट्र में होगा। महाराष्ट्र में भी यूपी के कुशल कामगार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। पिछले साल पहला चरण यूपी में हुआ था।
विज्ञापन


इस्राइल को हेल्थकेयर सेवाओं में सुधार के लिए 5,000 देखभालकर्ताओं की आवश्यकता है। इसके लिए कम से कम 10वीं पास उम्मीदवार जिनके पास मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से केयरगिविंग कोर्स का सर्टिफिकेट और 990 घंटे का ऑन द जॉब प्रशिक्षण हो, वे आवेदन कर सकते हैं। नवंबर 2023 में दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर के बाद राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने सभी राज्यों से भर्ती के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed