{"_id":"6079aaea8ebc3e8d1b2ecf6d","slug":"up-panchayat-election-4th-phase-congress-candidates-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथे चरण के लिए 341 उम्मीदवारों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथे चरण के लिए 341 उम्मीदवारों की सूची
Fri, 16 Apr 2021 10:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के 341 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 जिलों के वार्डों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की ओर से शुक्रवार को जारी की गई सूची में समाज के हर वर्ग को मौका दिया गया है। जिन 12 जिलों के छुटे वार्डों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है, उनमें अम्बेडकर नगर के 27, बस्ती के 34, बहराइच के 35, मऊ के 24, गाजीपुर के 63, सोनभद्र के 25, कुशीनगर के 33, बाँदा के 29, अलीगढ़ के 19, फर्रुखाबाद के 12, संभल के 15 और शाहजहांपुर के 25 वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन 17 अप्रैल से
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए 17 जिलों में नामांकन 17-18 अप्रैल को दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19-20 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार 21 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण में 17 जिला पंचायतों के 738 वार्डों, 18356 क्षेत्र पंचायत वार्ड, 14111 ग्राम पंचायत प्रधान और 169191 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन जिलों में होगा चुनाव
बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ जिले में चुनाव होगा।