{"_id":"6acbc00ee0b1d1cb8d09ad32","slug":"up-op-rajbhar-attacks-akhilesh-asks-how-much-of-the-rs-865-crore-went-into-your-pocket-jpnic-case-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला, कहा- 865 करोड़ रुपये में आपकी जेब में कितना गया; जेपीएनआईसी मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला, कहा- 865 करोड़ रुपये में आपकी जेब में कितना गया; जेपीएनआईसी मामला
Sun, 11 Oct 2026 10:43 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:43 PM IST
सार
Akhilesh vs Rajbhar: सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजभर ने जेपीएनआईसी की संचालन समिति में अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और सैफई परिवार के सदस्यों को शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओपी राजभर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर राजभर ने जेपीएनआईसी के निर्माण पर खर्च हुए 865 करोड़ रुपये को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने अखिलेश से पूछा कि इतनी रकम खर्च होने के बाद भी परियोजना अधूरी क्यों छोड़ दी गई और इसमें से उनकी जेब में कितना पैसा गया?
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजभर ने जेपीएनआईसी की संचालन समिति में अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और सैफई परिवार के सदस्यों को शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जनता के पैसे से बनी इमारत के संचालन में परिवार को क्यों शामिल किया गया था। वहां प्रस्तावित होटल, क्लब और जिम से होने वाली कमाई किसकी जेब में जानी थी? राजभर ने अखिलेश से इन सवालों का जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती
राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि योगी ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली है, इसलिए अखिलेश को अब पीछे नहीं हटना चाहिए। राजभर ने उन्हें अयोध्या से नामांकन भरने और चुनाव लड़ने की चुनौती दी। तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़ने पर अखिलेश को इटावा और मैनपुरी से बाहर अपनी राजनीतिक स्थिति का पता चल जाएगा। राजभर ने अपने बयान में अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चुनौती से पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन