फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Olympic Association general secretary Anandeshwar Pandey accused of rape

female exploited in sports : यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर दुष्कर्म के प्रयास का केस

Tue, 30 Aug 2022 06:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Aug 2022 06:22 PM IST
सार

आरोप है कि आनंदेश्वर ने महिला खिलाड़ी से कहा कि बहुत सी लड़कियाें को इंटरनेशनल बना दिया है। मैं तुम्हे भी इंटरनेशनल बना दूंगा। तुम्हे मेरे साथ दो साल शारीरिक संबंध बनाने होंगे। विरोध करने पर जबरदस्ती शुरू कर दी। मेरी जर्सी में हाथ डाल दिया।

विज्ञापन
UP Olympic Association general secretary Anandeshwar Pandey accused of rape
आनंदेश्वर पांडेय - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश व धमकाने का केस दर्ज किया है। बरेली की रहने वाली एसएसबी तैनात महिला सिपाही ने राजस्थान के भिवाड़ी महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण शिविर केदौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर कैरियर खराब करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर राजस्थान के भिवाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात स्थल लखनऊ के हजरतगंज स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम का होने के कारण मुकदमा स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


हैंडबाल की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी 2017 से सशस्त्र सीमा बल में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान समय में वह अपनी बहन के घर अलवर में रहती है। महिला के मुताबिक आनंदेश्वर पांडेय लखनऊ के निरालानगर के रहने वाले है। वह उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ सचिव है। आरोप है कि हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 50 राष्ट्रीय महिला हैंडबाल चैम्पियन 29 मार्च से 3 अप्रैल तक हैदराबाद में आयोजित की गई थी। महिला खिलाड़ी के मुताबिक इसके लिए 12 मार्च को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंची थी। वहीं पर आनंदेश्वर पांडेय से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


तेरे कोच ने चयन न करने को कहा
महिला खिलाड़ी का आरोप है कि आनंदेश्वर से मुलाकात होने के दौरान औपचारिक बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उसके कोच ने चयन न करने के लिए मना किया है। मैं सब देख लूंगा। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर दिया। कहा बात कर लिया करो। इसके बाद महिला खिलाड़ी का चयन प्रशिक्षण कैंप में कर दिया गया। जिसका धन्यवाद खिलाड़ी ने आनंदेश्वर को व्हाट्सएप पर दिया। प्रशिक्षण पूरा किया। उनसे बाचतीत भी होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने कार्यालय बुलाकर किया दुष्कर्म का प्रयास
महिला खिलाड़ी के मुताबिक अंतिम चयन के समय 26 मार्च को होना था। उसी दिन कोच ने कहा कि आनंदेश्वर पांडैय के आफिस जाकर मिल लो। उनके कहने पर खिलाड़ी कार्यालय पहुंची। आनंदेश्वर मौजूद थे। उन्होंने सामने वाले भवन में बुलाया। जहां वह खुद रहते थे। जब वह अंदर गई तो वहां शराब की बोतलें टेबल पर रखी थी। वापस जाने केलिए मुड़ी तो पीछे आनंदेश्वर आ गये। उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया।

तुम्हे इंटरनेशनल बना दूंगा

आरोप है कि आनंदेश्वर ने महिला खिलाड़ी से कहा कि बहुत सी लड़कियाें को इंटरनेशनल बना दिया है। मैं तुम्हे भी इंटरनेशनल बना दूंगा। तुम्हे मेरे साथ दो साल शारीरिक संबंध बनाने होंगे। विरोध करने पर जबरदस्ती शुरू कर दी। मेरी जर्सी में हाथ डाल दिया। खीचंतान के दौरान जर्सी फट गई। किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया। बचने के लिए पिता के उम्र के होने की दुहाई दी। इस पर आनंदेश्वर ने धमकी दी कि अभी तुम मेरी ताकत नहीं जानती हो। तुम्हारा सारा खेल कैरियर बर्बाद कर दूंगा। तुम कहीं से खेल नहीं पाओगी।

हजरतगंज में होगी मामले की जांच
पीड़िता की तहरीर पर राजस्थान के भिवाड़ी महिला थाने में दुष्कर्म और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सीमा सिनसिनवार के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर दी। जिसके आधार पर 28 अगस्त को मुकदमा शून्य पर दर्ज कर लिया गया है। वारदात स्थल लखनऊ के हजरतगंज स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम है। इस लिए मामले को तत्काल लखनऊ के हजरतगंज थाने स्थानांतरित कर दिया गया है। अब इस मामले की जांच हजरतगंज पुलिस करेगी।

कुछ दिन पहले आनंदेश्वर पांडेय की आपत्तिजनक फोटो हुई थी वायरल
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्थिति वाला फोटो वायरल हो गया है। इसके बाद मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है।आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के मामले का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव से आख्या मांगी है। इसकी एक कॉपी जिलाधिकारी लखनऊ को भी प्रेषित की गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि आनंदेश्वर पांडेय को पत्र भेजकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed