फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Officials inspected a number of factories; CBI to scrutinize documents; a team from Kolkata to arrive in t

यूपी: कितनी फैक्ट्री की अफसरों ने की जांच, सीबीआई खंगालेगी दस्तावेज, कोलकाता की एक टीम राजधानी आएगी

Thu, 17 Sep 2026 11:03 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 17 Sep 2026 11:03 PM IST
सार

कोलकाता की कंपनी से चार लाख रुपये की कथित रिश्वत लेकर निरीक्षण रिपोर्ट बदलने के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाएगी कि संबंधित अधिकारियों ने पहले कितनी फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया था। दस्तावेजों की जांच के लिए कोलकाता से सीबीआई की टीम जल्द लखनऊ आएगी।

विज्ञापन
UP: Officials inspected a number of factories; CBI to scrutinize documents; a team from Kolkata to arrive in t
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोलकाता की कंपनी से 4 लाख रुपये की घूस लेकर फैक्ट्री की मशीनों की निरीक्षण रिपोर्ट लगाने वाले रिसर्च डिजाइंस एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार ने बीते दिनों कितनी फैक्ट्री का निरीक्षण किया था, सीबीआई इसका पता लगाने के लिए जल्द लखनऊ आकर दस्तावेज खंगालेगी। जांच में सामने आया है कि दोनों ने 15 सितंबर को कोलकाता की उत्कर्ष इंडिया लिमिटेड की फैक्ट्री को निरीक्षण करने से पहले रिपोर्ट तैयार कर ली थी।

विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक कोलकाता की उत्कर्ष इंडिया लिमिटेड रेल क्लिप, स्टील फैब्रिकेशन आदि बनाने का काम करती है। आशुतोष और दीपक 5 सितंबर से पश्चिम बंगाल में रेलवे उपकरणों की आपूर्ति का काम करने वाली अलग-अलग फर्मों का निरीक्षण करने भेजे गए थे। कंपनी के प्रतिनिधि शशांक अग्रवाल ने निदेशक मनोज अग्रवाल को बताया कि रिपोर्ट जारी करने के लिए आरडीएसओ के अफसरों को 4 लाख रुपये देने हैं। 
विज्ञापन


इस पर मनोज ने कहा कि पहले कंपनी के उच्च अधिकारियों से लिखित मंजूरी ले लें, फिर रकम सौंप देंगे। उसने शशांक से कहा कि वे रात में फैक्ट्री में आने वाली 3 मशीनों को इस तरह दिखाएं जैसे कि 6 मशीनें मिली हों और फैक्ट्री में लगाई गई हों। इसके लिए वे उन 3 मशीनों की तस्वीरें लेकर उन्हें दो बार दिखाएं। घूस की रकम तय होने की बात होने पर दोनों अफसरों कंपनी के पक्ष में रिपोर्ट को बदलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed