फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now the war of words has started between Akhilesh and Keshav, Deputy CM called SP goons; SP chief retaliat

यूपी: अब अखिलेश और केशव में शुरू हुआ वाकयुद्ध, डिप्टी सीएम ने सपा को कहा लठैतवादी; सपा प्रमुख ने किया पलटवार

Sat, 24 May 2025 10:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 May 2025 10:53 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya: अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बीच चल रहे वाकयुद्ध में अब एक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की एंट्री हो गई है। 

विज्ञापन
UP: Now the war of words has started between Akhilesh and Keshav, Deputy CM called SP goons; SP chief retaliat
केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को एक-दूसरे पर राजनीतिक तीर चलाए। केशव ने सपा को लठैतवादी बताया तो अखिलेश ने अपने शब्दों में भाजपा की अंदरूनी लड़ाई समझाई।

विज्ञापन


केशव ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया कि सपा का मतलब लठैतवाद, कांग्रेस मतलब छद्मवाद और भाजपा मतलब प्रखर राष्ट्रवाद। इस एक लाइन का जवाब सपा अध्यक्ष ने सात लाइनों में दिया।
विज्ञापन


अखिलेश ने एक्स के माध्यम से भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि एक तो प्रधान बनाम मुख्य की प्रतिस्पर्धा है, दूसरी मुख्य बनाम उप की और तीसरी उप बनाम उप की। ये सब एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में भड़काऊ बयान दे रहे हैं। जिनको आप (केशव) प्रखर कह रहे हैं, उन्हीं की वजह से आप बिखर रहे है। आप कितनी भी कोशिश कर लें, पर आपको शिखर नहीं मिलेगा। साथ ही अखिलेश ने कहा कि केशव खोखले बयान न दें। खुद का और अपने समाज का सम्मान कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed