फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav voting for second phase in 38 districts.

यूपी निकाय चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज होगा मतदान, इन 38 जिलों के मतदाता करेंगे वोट

Thu, 11 May 2023 12:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 May 2023 12:32 AM IST
सार

यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान होगा। इस चरण में  6,929 पदों के लिए 39,146 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav voting for second phase in 38 districts.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। इस चरण में 38 जिलों में 6,929 पदों के लिए 11 मई को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव मैदान में 39,146 उम्मीदवार हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में सात नगर निगमों के महापौर पद पर 83 उम्मीदवार और 581 पार्षद पद पर 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह से 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद पर 969 उम्मीदवार, नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्य पद पर 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2,942 उम्मीदवार और नगर पंचायतों के 3,459 सदस्य पद के लिए 17,997 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन


ये बनाए मतदान स्थल
मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर एवं अयोध्या नगर निगम में महापौर और पार्षदों के निर्वाचन के लिए 6,111 मतदान स्थल एवं 1,798 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 39,69,294 पुरुष व 34,57,512 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों में 8,198 मतदान स्थल व 2,537 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 38,86,525 पुरुष व 34,44,385 महिला मतदाता हैं। 268 नगर पंचायतों और 3,495 नगर पंचायत वार्डों के लिए 5,309 मतदान स्थल व 2,043 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 23,61,173 पुरुष व 21,13,115 महिला मतदाता हैं। 370 निकायों व 6,636 वार्डों में 19,618 मतदान स्थल तथा 6,378 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1,02,16,992 पुरुष और 90,15,012 महिला मतदाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए चुनौतियों भरी है दूसरे चरण की राह, भगवा खेमे में व्याप्त है असंतोष
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली निजीकरण: अदाणी समूह की कंपनियों से वित्तीय व तकनीकी जानकारी तलब, दो सप्ताह का दिया समय


इन जिलों में होगा मतदान
अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही।

लाइन में लगने वाले हर वोटर का वोट डलवाएं : निर्वाचन आयुक्त
मतदान की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने वर्चुअल बैठक ली। कहा कि किसी भी मतदाता को मतदान करने में असुविधा नहीं होनी चाहिए। निर्धारित समय में लाइन में लगने वाले प्रत्येक मतदाता को उसका मत देने का अवसर अवश्य दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed