फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Start of multi-storey factories from Kanpur-Agra

UP News : बहुमंजिला फैक्टरियों की कानुपर-आगरा से शुरुआत, सीएम योगी ने किया शिलान्यास

Sun, 18 Sep 2022 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 12:20 AM IST
सार

UP News : यूपी में बहुमंजिला फैक्टरियों की शुरुआत कानपुर व आगरा से होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एमएसएमई तथा हस्तशिल्प पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में इसका शिलान्यास किया। इससे प्रदेश में होजरी व रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग को रफ्तार मिलेगी और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
UP News : Start of multi-storey factories from Kanpur-Agra
सीएम ने की शुुरुआत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में बहुमंजिला फैक्टरियों की शुरुआत कानपुर व आगरा से होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एमएसएमई तथा हस्तशिल्प पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में इसका शिलान्यास किया। इससे प्रदेश में होजरी व रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग को रफ्तार मिलेगी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर में बहुमंजिला फैक्टरी की स्थापना की भी बात कही। 

विज्ञापन


बहुमंजिला फैक्टरियों के निर्माण से एक ही छत के नीचे उद्यमियों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस सुविधाएं मिलेंगी। इससे सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को एकीकृत सुविधाएं मिलेंगी और औद्योगिक विकास में सहायता मिल सकेगी। वहीं, एमएमएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि लखनऊ में भी बहुमंजिला फैक्टरी के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कानपुर : 25 करोड़ से बनेगी चार मंजिला फैक्टरी
सीएम योगी ने बताया कि कानपुर में होजरी उद्यमियों के लिए 24.72 करोड़ रुपये की लागत से कॉम्प्लेक्स बनेगा। यह चार मंजिला होगा। इसमें 67 इकाइयां स्थापित होंगी। ग्राउंड फ्लोर पर बैंक व पोस्ट ऑफिस होगा। पहली मंजिल पर प्रदर्शनी, दूसरी पर कॉन्फ्रेंस हॉल, तीसरी पर डॉक्यूमेंटेशन सेंटर व चौथे पर कैंटीन होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा : 26 करोड़ से तीन मंजिला 
आगरा में रेडीमेड गारमेंट्स उद्यमियों के लिए 26.41 करोड़ की लागत से तीन मंजिला फैक्टरी बनेगी। यहां 40 इकाइयां स्थापित की जाएगी। एक इकाई का साइज 160 वर्ग मीटर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed